ENG | HINDI

गुजरात के 58 अरबपति और धनकुबेरों को मिला चौथा स्थान

भारत के अमीर

भारत के अमीर – अपने व्यापार, उद्यमिता की भावना और मजबूत औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वालों राज्यों में गुजरात का नाम भी शुमार है, और अब इसी गुजरात के  58 लोग ऐसे हैं, जिनके पास 1000 करोड़ रूपये से ज्यादा की संपति है।

ये आकड़े बार्कलेज हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2018 के मुताबिक जारी लिस्ट में पाया गया कि भारत भर में शामिल करोड़पतियों में 58 करोड़पती भारत के गुजरात राज्य से ताल्लुक रखते हैं।

गौरतलब है कि बार्कलेज द्वारा जारी इस लिस्ट के मुताबिक इन करोड़पति गुजरात कारोबारियों द्वारा इक्कठा की गई कुल संपति 2.54 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बार्कलेज की इस लिस्ट के बाद गुजरात अब अरबपतियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गया है। तो वहीं इस लिस्ट में भारत में महाराष्ट्र के कुल करीबन 272 लोगों के साथ पहले नंबर पर विराजमान है, दूसरे नंबर पर 163 अरबपतियों के साथ दिल्ली और कर्नाटक  72 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर विराजमान है।

भारत के अमीर – बार्कलेज द्वारा जारी इस सूची के अनुसार पूरे भारत में 831 ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी अकेले की सपंत्ति करीबन 1000 करोड़ रूपये से भी ज्यादा है।

इस लिस्ट के मुताबिक भारत के अमीरों की लिस्ट में आठवें स्थान पर गुजरात राज्य में सबसे अधिक अमीर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी है। रिसर्च के मुताबिक उनकी कुल व्यक्तिगत संपत्ति 71,200 करोड़ रुपय है। तो वहीं इस लिस्ट में शामिल कुछ अन्य नाम है गुजरात के जायडस ग्रुप के पंकज पटेल का, जिनकी निजी संपति कुल 32,100 करोड रुपये है। इसके अलावा 9,700 करोड़ रूपये की संपत्ति के साथ एआईए इंजिनियरिंग के भदरेश शाह का नाम,  9,600 करोड़ की प्रॉपटी के साथ टेरेंट ग्रुप के प्रमोटर्स समीर और 8,300 करोड़ की संपत्ति के साथ इसी ग्रुप के सुधीर मेहता का नाम दर्ज है।

गुजरात के कुल 58 अरबपतियों में 49 फीसदी अरबपति अहमदाबाद से है। इसके अलावा गुजरात के बाकि अन्य अरबपतियों में 5 फीसदी राजकोट, 3 फीसदी सूरत और वडोदरा से 1 फीसदी अरबपति इस लिस्ट में शामिल है।

बार्कलेट द्वारा जारी इस लिस्ट में बेहद दिलचस्प बात यह है कि गुजरात के इन 58 अरबपतियों में  10 महिलाओं के नाम भी शामिल है। जिसके मुताबिक ये महिलाएं निरमा ग्रुप, इंसटास फार्मास और टोरंट ग्रुप की कर्ता धर्ता है।

भारत के अमीर

भारत के अमीर – भारत के टॉप अमीरों पर जारी इस लिस्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी 3,48,956 करोड़ की संपति के साथ नंबर 1 के स्थान पर विराजमान है। तो वहीं दूसरे स्थान पर 1,54,927 करोड़ की संपत्ति के साथ अजीम प्रेमजी भाई का नाम दर्ज है। तीसरे स्थान पर लक्ष्मी निवास मित्तल (1,34,971 करोड़), चौथे स्थान पर हिंदुजा परिवार ( 1,32,759 करोड़), पांचवे स्थान पर पलोनजी मिस्त्री (1,15,682 करोड़), छठे स्थान पर (1,07,682 करोड़) सांतवे स्थान पर गोदरेज परिवार (1,03,257 करोड़), आठवें स्थान पर दिलीप सांधवी (92,931 करोड़), नौवे स्थान पर कुमार मंगलम बिड़ला (92,194 करोड़) और दसवें स्थान पर गौतम अडानी (87,768 करोड़) का नाम शुमार है।

ये है भारत के अमीर – रिलाइंस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी लगातार सांतवी बार इस लिस्ट में टॉप पर विराजमान रहने वाले भारतीय है। यह लिस्ट जुलाई 2018 के आकड़ों पर आधारित संपत्ति के अनुसार तैयार की गई है।