भारत

पिछले दशक में भारत में आई 10 सबसे खतरनाक बाढ़!

भारत में आई खतरनाक बाढ़ – भारत में हर साल किसी न किसी राज्य में खतरनाक बाढ़ आने के कारण करोड़ों का नुकसान और कई मौते होती हैं।

इसके कारण हमारी अर्थव्यवस्था पर भी काफी प्रभाव पड़ता है।

आज हम आपको पिछले 1 दशक में भारत में आई खतरनाक बाढ़ – जिन राज्यों में सबसे खतरनाक बाढ़ आई है, उसके बारे में बताएंगे।

भारत में आई खतरनाक बाढ़ –

1. 2018 केरल बाढ़

इस साल अगस्त में केरल में मानसून के दौरान अधिक बारिश होने से बाढ़ आ गयी। यह केरल में एक शताब्दी में आयी सबसे विकराल बाढ़ थी। इस बाढ़ में हजारों लोग लापता हो गए और सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। केरल सरकार के अनुसार राज्य की आधी जनसंख्या बाढ़ से सीधे तौर पर प्रभावित हुई है। केरल भारत का सबसे खूबसूरत राज्य माना जाता है, बाढ़ के कारण वहां की खेती भी काफी प्रभावित हुई है।

2. 2017 मुंबई बाढ़

साल 2017 में मुंबई में आई बाढ़ दूसरी सबसे खतरनाक बाढ़ के रूप में गिनी जाती है। इस बाढ़ को 2005 में आई बाढ़ से भी जोड़कर देखा जाता है। जलवायु परिवर्तन के कारण मुंबई में 12 घंटे के अंदर 468 मिलीलीटर की बारिश दर्ज की गई।

3. 2017 गुजरात बाढ़

साल 2017 में गुजरात में आई बाढ़ भी बहुत भयावह बाढ़ थी। जुलाई महीने में आई भारी वर्षा के कारण गुजरात में 70 से ज्यादा लोग मारे गए थे। वहीं हजारों लोगों को भारतीय वायुसेना और एनडीआरएफ ने सुरक्षित जगह पहुंचाया था। गुजरात से सटे राज्य राजस्थान में भी बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे, जिसके चलते जहां 11 से ज्यादा लोगों की मौते हो थी।

4. 2017 पश्चिम बंगाल बाढ़

पश्चिम बंगाल में मानसून के कारण मूसलाधार बारिश होने और दामोदर घाटी निगम के बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद 14 जिलों के 105 प्रखंडों में 27 लाख लोग प्रभावित हुए थे।

5. 2017 बिहार बाढ़

2017 बिहार बाढ़ के कारण 19 जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए थे, जिसके चलते सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। इस बाढ़ में मरने वालों की संख्या में पिछले नौ वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ टूटा था। बाढ़ में लाखों लोगों के घर डूब गए थे और करीब 8 लाख एकड़ फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। उत्तर बिहार में 700 किलोमीटर स्टेट हाईवे और डेढ़ दर्जन नेशनल हाईवे बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गए थे।

6. 2016 बह्मपुत्र बाढ़

साल 2016 में आई ब्रह्मपुत्र बाढ़ के कारण भारत में 1.8 मिलियन लोगों के साथ-साथ कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और पोबिटर वन्यजीव अभयारण्य बेहद प्रभावित हुआ था

7. 2015 चेन्नई बाढ़

2 दिसंबर, 2015 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भारी बारिश के कारण काफी कुछ तबाह हो गया। चेन्नई का पूरे देश से संपर्क टूट गया था। इसके बाद तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पांडुचेरी के कुछ क्षेत्र भी बाढ़ जद में आ गए थे।

8. 2015 गुजरात बाढ़

भारी बारिश के कारण 23 जून 2015 को गुजरात में बाढ़ आ गई थी। बाढ़ में 90 से अधिक लोगों की जानें चली गई थी। बाढ़ की जद में गिर फोरेस्ट नेशनल पार्क भी आ गया था।

9. 2015 असम बाढ़

असम में 18 जुलाई, 2015 को लागातार बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण एक बार फिर से सब कुछ तहस नहस हो गया। बाढ़ की वजह से लगभग 16 हजार से अधिक लोग बेघर हुए थे।

10. 2014 कश्मीर बाढ़

साल 2014 में जम्मू-कश्मीर में बाढ़ ने ऐसी तबाही लाई, जिसमें सब कुछ डूब गया। 390 गांव पानी में डूब गए, संचार के सभी माध्यम ठप पड़े गए थे, कई लोग खाना और पानी न मिलने के कारण मर गए थे।

ये है भारत में आई खतरनाक बाढ़ – खैर, कुदरत की मार जब भी पड़ती है, तब इंसान भी उसके आगे अपने घुटने टेक देता है। आप भी सोच रहे हैं कि हमारे देश ने कितने तबाही के मंजर देखे हैं। इसके बाद भी हम कितने मजबूत हैं।

S Mishra

Share
Published by
S Mishra

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago