ENG | HINDI

अपने बच्‍चे का रखा ये नाम तो जल्‍द हो जाएगी उसकी मृत्‍यु

अशुभ नाम

अशुभ नाम – हमारा नाम हमारी सबसे बड़ी पहचान होती है।

जन्‍म के बाद हमारे माता-पिता जो भी हमारा नाम रखते हैं, मरते दम तक वही हमारी पहचान के रूप में जाना जाता है। इस दुनिया में ना जाने कितने लोग रहते हैं, ऐसे में उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है लेकिन नाम के ज़रिए किसी को जानना-पहचानना काफी आसान हो जाता है।

किसी भी महिला के गर्भवती होते ही उसके आने वाले बच्‍चे का नाम सोचने लगते हैं। अपने होने वाले बच्‍चे को एक अच्‍छा और सबसे अलग नाम देने के लिए बहुत से माता-पिता इंटरनेट की मदद भी लेते हैं लेकिन कुछ लोग पहले से ही सोचे गए नाम रखते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे नामों के बारे में बताएंगें जिनके ऊपर आपको कभी भी अपने बच्‍चों के नाम नहीं रखने चाहिए। इन 4 नामों को शास्‍त्रों में बहुत अशुभ माना जाता है। इन नामों को रखने की वजह से कई बच्‍चों या उनके नज़दीकियों की मौत भी हो जाती है। ऐसे में आपको गलती से भी अपने बच्‍चों के ये नाम नहीं रखने चाहिए।

तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो 4 अशुभ नाम।

अशुभ नाम –

१ – गांधारी

शास्‍त्रों में गांधारी को बहुत महान और गुणी महिला के रूप में बताया गया है लेकिन गांधारी को जीवित रहते हुए अपने 100 पुत्रों में से 99 की हत्‍या देखनी पड़ी थी। इस वजह से गांधारी के नाम को अशुभ माना जाता है।

२ – अश्‍वत्‍थामा

पांडवों के गुरु थे द्रोणाचार्य और उनके पुत्र का नाम था अश्‍वत्‍थामा। गुरु द्रोण कौरवों की मदद से अपने पुत्र को राजा बनाना चाहते थे। अश्‍वत्‍थामा एक वीर योद्धा था लेकिन उसके द्वारा किए गए बुरे कर्मों की वजह से श्रीकृष्‍ण ने उसे श्राप दिया था। आज भी उस श्राप की सज़ा अश्‍वत्‍थामा भोग रहा है। इसी वजह से अश्‍वत्‍थामा नाम को अशुभ माना जाता है।

३ – मंदोदरी

रावण की पत्‍नी मंदोदरी बहुत दयालु और सुंदर स्‍त्री थी लेकिन फिर भी कोई अपने बच्‍चे का नाम मंदोदरी नहीं रखना चाहता। इसके पीछे की वजह रावण ही है। मंदोदरी विधवा हो गई और उसने अपने पति की मृत्‍यु का रहस्‍य भी उजागर कर दिया था। रावण की पत्‍नी होने के कारण कोई अपने बच्‍चे को ये नाम नहीं देना चाहता।

४ – विभीषण

विभीषण के बारे में एक कहावत प्रचलित है ‘घर का भेदी लंका ढाए’। इसका मतलब है कि घर का भेद बताने वाले ने लंका का सर्वनाश करवा दिया। विभीषण बहुत ईमानदार और सदाचारी मनुष्‍य था किंतु उसने अपने भाई को धोखा देकर उसके शत्रु भगवान राम का साथ दिया था। विभीषण ही अपने भाई रावण की मृत्‍यु का कारण बना था।

ये है अशुभ नाम – अब तो आप जान गए ना कि किन गुणों के कारण शास्‍त्रों में इन 4 अशुभ नाम को रखने से मना किया गया है। इन 4 नामों के अलावा एक और नाम भी है जिसे अपने बच्‍चे को नहीं देना चाहिए और वो नाम है द्रौपदी। द्रौपदी के पांच पति थे और इस वजह से उसे बहुत अपमान सहना पड़ा था, यहां तक कि वस्‍त्रहरण भी सहना पड़ा था। द्रौपदी का पूरा जीवन दुखों से भरा था इसलिए उसके नाम पर भी किसी स्‍त्री का नाम होना अशुभ होता है।