Categories: विशेष

इंसान कैसे बना इंसान जानते हैं आप?

इस दुनिया को किसने बनाया इस बात को लेकर तो आये दिन बहस चलती रहती हैं.

इस विषय में विज्ञान के मानने वालों का अपना अलग विचार हैं तो वही इस मुद्दे को धर्म से जोड़कर देखने वाले लोगो की अलग मान्यता हैं. विज्ञान जहाँ दुनिया की शुरुआत के लिए कुछ तत्वों को ज़िम्मेदार मनाता हैं वही धार्मिक मान्यता वाले लोग उसे भगवान की संज्ञा देते हैं.

माना जाता हैं कि इस धरती पर जीवन की शुरुआत करीब 3.5 करोड़ साल पहले हुई थी. लेकिन इतने समय में जीवन का वह पहला रूप कितना बदला हैं, यह वंश कैसे आगे बढ़ा इस बात का रहस्य कई दिनों तक बना रहा. कई तरह के प्रयासों के बाद भी सभी कोशिशें नाकाम ही रही थी पर अभी कुछ दिन पहले ही कुछ वैज्ञानिकों ने उन सभी कड़ियों को जोड़ते हुए धरती पर जीवन के शुरुआत से लेकर अभी तक की सारी जानकारियों से एक सम्पूर्ण वंश वृक्ष तैयार किया हैं.

विज्ञान से जुड़ी एक वेबसाइट के मुताबिक इसमें जीव और पादपों की 23 लाख प्रजातियाँ के बारे में जानकारी हैं.

इस वेबसाइट में उपलब्ध सम्पूर्ण वंश वृक्ष यह बताता हैं कि किस तरह धरती पर जीवों का एकदूसरे से रिश्ता रहा हैं और किस तरह एक जीव से दुसरे जीव की उत्पत्ति हुई हैं. इन सब बातों से यह स्पष्ट होता हैं कि दुनिया में उपस्थित हर तरह की प्रजातियों के पूर्वज एक ही थे.

“ओपन ट्री ऑफ़ लाइफ” के नाम से चल रही यह वेबसाईट ने वंश वृक्ष का यह पहला ड्राफ्ट तैयार कर लोगों के लिए इन्टरनेट पर अपलोड किया गया हैं.

इस महती काम को 11 संस्थानों ने मिल कर एक साथ किया हैं.

इस वेब साईट से जुड़े ने लोगों ने बताया कि दरअसल बीते हुए कई वर्षों में वंश वृक्ष को कड़ियों में समझने के लिए कई प्रयास किये गए और इसी तरह वंश के कई वृक्ष बनने भी लेकिन पूरी दुनिया में रहनी वाली सभी प्रजातियों का एक साथ वंश वृक्ष कभी  नहीं बना था.

इस वेबसाईट द्वारा दुनिया को दी जा रही इस जानकारी से यह तो पता चलता हैं कि हम जहाँ इंसानों और जानवरों में भेद-भाव करते हैं, उससे शायद इस सोच में बदलाव आ पायेगा क्योकि दुनिया में रहना वाला हर प्राणी एक ही कोशिका से बना हैं तो हम सब के पूर्वज भी एक ही हैं लेकिन हम इंसान खुद सभी प्रजातियों को हमसे कम मान कर खुद को ही सबसे श्रेष्ट मानते हैं.

उम्मीद करते हैं कि इस खबर को जानने के बाद इंसानी प्रजाति में फैली यह सोच जल्दी परिवर्तित हो पाएं.

Sagar Shri Gupta

Share
Published by
Sagar Shri Gupta

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago