ENG | HINDI

ठंडा या गर्म – हेयर वॉश के लिए इस पानी का चुनाव सही

हेयर वॉश

हेयर वॉश – चेहरे की खूबसूरती के साथ ही बालों का सुंदर व स्वस्थ होना भी जरुरी है।

हम चेहरे के निखार के लिए कई तरह के प्रयास करते हैं। मगर बालों को अक्सर ही नजरअंदाज कर देते हैं। अगर उन पर ध्यान भी देते हैं तो कौन-सा शैम्पू और कंडीशनर लाना है इस पर विचार कर लेते हैं। कभी-कभी पार्लर भी चले जाते हैं। लेकिन एक बहुत ही बेसिक सी बात हम भूल जाते हैं। जो है बालों को धोना, हेयर वॉश।

वीकेंड पर या हफ्ते में दो-तीन बार तो हम सभी हेयर वॉश करते हैं। लेकिन उन्हें किस तरह के पानी से धोना है इस पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता। कोई गर्म पानी से बालों को धोता है तो कोई ठंडे पानी से । लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बालों को किस तरह के पानी से धोना फायदेमंद होता है? गर्म व ठंडे दोनों ही तरह के पानी से बालों को धोने के फायदे व नुकसान होते हैं। तो फिर सही पानी कौन सा है? आइए जानते हैं।

गर्म पानी हेयर वॉश के लिए

गर्म या गुनगुने पानी से बालों को धोने का फायदा यह है कि इससे स्कैल्प के छिद्र खुल होते हैं। जिससे जब आप बालों में तेल लगाते हैं तो ये अच्छी तरह जड़ों में पहुंचता है और बालों को पौषण देता है। इससे बालों को मजबूती मिलती है और इनकी लंबाई बढ़ने में आसानी होती है। इसके साथ ही गर्म पानी से बालों में जमी गंदगी अच्छे से साफ होती है।

हेयर वॉश

लेकिन गर्म पानी से बाल धोने से नुकसान भी होता है। वो यह है कि छिद्रों के खुल जाने से बालों की नमी बनी नहीं रहती और वे ड्राई हो जाते हैं और बिखरे-बिखरे लगते हैं।

हेयर वॉश

ठंडा पानी हेयर वॉश के लिए

ठंडे पानी से बालों को धोने का फायदा यह है कि इससे स्कैल्प के छिद्र नहीं खुलते हैं। जिस वजह से बालों का तेल बाहर नहीं निकलता और वो मुलायम बने रहते हैं। साथ ही छिद्रों में बाहर की धूल व कचरा वगैरह नहीं जा पाते हैं।

हेयर वॉश

मगर इससे नुकसान यह है कि तेल बालों में बना रहने से बाल ऑयली और चिपचिपे नजर आते हैं। साथ ही वो इतने घने भी नहीं दिखते।

हेयर वॉश

कौन सा पानी सही हेयर वॉश के लिए ?

हेयर वॉश का सबसे सही तरीका यह है कि सबसे पहले गुनगुने पानी से बालों को गीला कर इनमें शैंपू लगाए। शैंपू से अच्छे से स्कैल्प की मसाज करके गुनगुने पानी से ही शैंपू धो लें। इसके बाद बालों में कंडीशनर लगाए। इसे कुछ मिनट रखने के बाद ठंडे पानी से धो ले।

ऐसा करने से बालों की गंदगी भी निकल जाती है और वो खिले-खिले भी बने रहते हैं।

हेयर वॉश

अब आप बालों को धोने की सही ट्रिक समझ गए होंगे। तो बस फिर अगली बार से इसी तरह बाल धोइएगा। आपके बालों से जुड़ी डैंड्रफ, रूखेपन व ऑयली बालों जैसी समस्या यूं ही खत्म हो जाएंगी।

यदि आपको यह स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा।