ENG | HINDI

हर फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप की है ये कहानी, आप भी कर पाएंगे इससे रिलेट

अगर आप भी सुबह जैसे ही अपने मोबाइल का डेटा ऑन करते हैं, सबसे पहले फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप के कईं सारे सुप्रभात बोले तो गुड मॉर्निंग के मैसेजेस आपका नोटिफिकेशन बढ़ाते हैं, सुबह 6 बजे से दोपहर के 12 बजे तक आने वाली ‘आपका दिन शुभ हो’ की इमेजेस से आप भी परेशान हो जाते हैं, फूफा जी के नाराज़ होने की परंपरा से डरकर अगर आप भी इमोजीस के ज़रिए अपनी मौजूदगी फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में दर्ज करवाते हैं तो जनाब आप भी हमारी ही कैटेगरी में आते हैं।

यूं तो व्हाट्सअप आज की जेनरेशन के लिए उतना ही ज़रूरी है जितना शायद खाना और पीना, व्हाट्सएप पर चैटिंग से लेकर डेटिंग कर सारी बातें हो जाया करती हैं, यहां तक कि नोट्स भी व्हाट्सएप पर ही शेयर किए जाने लगे हैं, वैसे आज की जेनरेशन के साथ-साथ आजकल हमारे पैरेंट्स और उनकी उम्र के बाकी रिश्तेदारों को भी व्हाट्सएप चलाना तो आ ही गया है, यहां तक भी ठीक था लेकिन प्रॉब्लम वहां शुरू हुई जहां हमारे सभी रिश्तेदारों और हमे मिलाकर बना दिया गया व्हाट्सएप का एक ग्रुप ! जी हां,

Neetu Bua Added You in the group ‘SWEET FAMILY’ बस इसी एक नोटिफिकेशन के बाद में मानो हमारा चहेता व्हाट्सएप भी हमारा नहीं रहा।

आप भी अपनी फैमिली के ऐसे ही किसी व्हाट्सएप ग्रुप में ज़रूर एड होंगे, जहां हर प्रकार के कैरेक्टर पाए जाते हैं, जिनसे आप रोज़ दो चार होते होंगे तो चलिए ज़रा इनके बारे में बात कर लेते हैं।

1- सुप्रभात, आपका दिन शुभ हो- आपके फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में भी एक गुड मॉर्निंग वाला रिश्तेदार ज़रूर मौजूद होगा, जो रोज़ सुबह भगवान की पूजा से पहले मानो इस ग्रुप में गुड मॉर्निंग की इतनी इमेजेस पोस्ट करता है जो आपकी मॉर्निंग क्या, आपके आने वाले कईं जन्मों को गुड बना सकती हैं। और फिर बाकी सारी रिश्तेदार जब तक गुड मॉर्निंग का रिप्लाई करते हैं तब तक को दोपहर ही हो जाती है।

फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप

2- जानकारी बहुत ज़रूरी है- हमारे देश में क्या हुआ, हमारा संविधान कितना पुराना है, भगवान विष्णु ने कितने अवतार लिए और करेले खाने से क्या फायदे होते हैं, ऐसी अनेक जानकारियों को व्हाट्सएप पर शेयर करने वाला एक कैरेक्टर भी फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में ज़रूर होता है।

फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप

3- फॉर्वडेड मैसेज भी हैं यहां- इधर से, उधर से, ना जाने किधर-किधर से आए मैसेजेस को इस ग्रुप पर शेयर करने को अपना धर्म समझने वाले एक काका या काकी भी हर फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप की शान होते हैं।

फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप

4- मेरा बच्चा, सबसे अच्छा- अपने बच्चे की हर एक्टिविटी की जानकारी परिवार के बाकी सदस्यों को देने वाली एक सदस्या भी यहां पाई जाती हैं।

फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप

5- गॉसिप तो बनता है ना- हर फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में एक ऐसी आंटी ज़रूर मौजूद होती हैं जो परिवार के हर सदस्य से जुड़ी बातें इस ग्रुप पर पूछा करती हैं और कोई ना बताए, फिर तो बस मानो तूफान ही आ जाता है।

फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप

6- सेल्फी क्वीन- अपनी हर एक सेल्फी को ग्रुप पर शेयर करने वाला एक कैरेक्टर भी इस ग्रुप का हिस्सा ज़रूर होता है।

फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप

अगर आपके फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में भी ऐसे ही मज़ेदार कैरेक्टर्स मौजूद हैं तो इस स्टोरी को ज़रूर शेयर करें। वैसे ये तो मज़ाक की बात रही, पर असल में परिवार की माला में हर मोती बहुत कीमती होता है और सबकी अपनी अहमियत होती है।