ENG | HINDI

रणवीर सिंह के दिल में रहने वाली दीपिका पादुकोण के रहे चुके हैं कई अफेयर्स

दीपिका पादुकोण के अफेयर्स

दीपिका पादुकोण के अफेयर्स – हाल ही में विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा ने शादी की है और इसके बाद खबर है कि जल्‍द ही दीपिका पादुकोण भी अपने ब्‍वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और जल्‍दी ही उनके साथ सगाई कर सकती हैं।

कई मौकों पर रणवीर, दीपिका के लिए अपनी दीवानगी को साबित कर चुके हैं और उन्‍हें देखकर लगता भी है कि दीपिका उनके साथ बहुत खुश हैं लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है रणवीर, दीपिका की जिंदगी के वो पहले शख्‍स हों जिनसे उन्‍हें प्‍यार हुआ हो। फेमस होने से पहले और बॉलीवुड में एंट्री करने से लेकर अब तक दीपिका कई नामचीन हस्तियों को डेट कर चुकी हैं लेकिन लगता है कि उन्‍हें अपना सच्‍चा प्‍यार रणवीर सिंह में जाकर मिला है।

आज हम आपको दीपिका पादुकोण के अफेयर्स के बारे में बताएँगे –

दीपिका पादुकोण के अफेयर्स –

१ – निहार पांड्या

दीपिका की जिंदगी में सबसे पहले प्‍यार के रंग भरने वाले थे निहार पांड्या। इन दोनों की मुलाकात एक्टिंग स्‍कूल में हुई थी और यहीं से इनका अफेयर भी शुरु हुआ लेकिन खबरों की मानें तो फेमस होने के बाद दीपिका ने निहार का साथ छोड़ दिया। 3 साल के अफेयर के दौरान ये दोनों लिव इन में भी रह चुके हैं।

२ – उपेन पटेल

बेहद कम लोग ये बात जानते हैं कि दीपिका उपेन पटेल को भी डेट कर चुकी हैं। ये रिश्‍ता लंबे समय तक नहीं चल पाया था लेकिन उन दिनों इनकी नज़दीकियों के चर्चे बहुत थे।

३ – महेंद्र सिंह धोनी

दीपिका के बॉलीवुड में एंट्री करते ही उनका नाम उस समय के भारतीय टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी से भी जुड़ा। इन दोनों के रिश्‍ते के बीच हुई क्रिकेटर युवराज सिंह की एंट्री और यहीं से इनके रिश्‍ते के बीच में दूरियां बढ़ने लगीं। खबरों की मानें तो दीपिका धोनी के बाद युवराज सिंह को डेट करने लगी थीं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि अपने दोस्‍त के प्‍यार के लिए धोनी ने अपने प्‍यार की कुर्बानी दे दी और युवराज और दीपिका के रास्‍ते से हट गए।

४ – सिद्धार्थ माल्‍या

युवी के आउट होते ही दीपिका ने विजय माल्‍या के बेटे सिद्धार्थ माल्‍य का डेट करना शुरु किया। ये दोनों हर जगह और हर पार्टी में एकसाथ ही पहुंचते थे। जैसे ही माल्‍या का नाम कर्जदारों में शामिल हुआ और उनका दीवाला निकल गया वैसे ही दीपिका ने किनारा करना शुरु कर दिया।

५ – रणबीर कपूर

रणवीर सिंह से पहले अगर दीपिका किसी से सच में प्‍यार करती थीं तो वो थे कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर। ब्रेकअप के बाद मीडिया के सामने तक दीपिका रणबीर की बेवफाई की वजह से रो पड़ी थीं। खबरों की मानें तो कैटरीना कैफ के लिए रणबीर ने दीपिका को धोखा दिया था। इस वजह से दीपिका डिप्रेशन तक में चली गईं थीं।

ये है दीपिका पादुकोण के अफेयर्स जिनकी लिस्‍ट तो काफी लंबी है और जहां तक मुझे याद है दीपिका के फिल्‍मों में एंट्री करते ही उनका नाम कई सिलेब्‍स के साथ जुड़ा था और कई लोगों के साथ रिलेशनशिप की बात को दीपिका ने खुद स्‍वीकार की थी।