संबंध

दूल्हे की जगह लड़की को शादीशुदा बड़े भाई ने पहनाई वरमाला, मेहमानों ने की खूब धुलाई

अपनी बेटी की शादी करने का सपना हर बाप देखता है।

पिता चाहे गरीब हो या अमीर वो अपनी हैसियत के हिसाब से बड़ी धूमधाम से शादी करता है लेकिन एक लड़की के पिता के साथ ऐसा हुआ कि पूरे समाज के आगे उसका मजाक बन गया।

रामचंद्र साहू ने कर्ज लेकर अपनी बेटी की शादी की तैयारियां की थीं लेकिन शादी वाले दिन जो हुआ वो देखकर हर कोई हैरान रह गया।

रामचंद्र साहू ने जिस परिवार में अपनी बेटी की शादी तय की थी उन्‍होंने उसके साथ धोखा कर दिया वो भी ऐन शादी वाले दिन। दरअसल, शादी वाले दिन दूल्‍हे की जगह उसका बड़ा भाई बैठ गया। लड़की वालों ने इस जालसाजी को पकड़ लिया। लड़की वालों ने पुलिस को सूचना दी और लड़के वालों के खिलाफ अपराध और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई। शादी के टूटने के बाद से लड़की के पिता की तबियत खराब थी और इस घटना के एक महीने बाद उसकी मौत हो गई।

शादीशुदा भाई बन गया दूल्‍हा

लड़की वालों का आरोप है कि लड़के वालों से शादी की बाद छोटे बेटे के लिए हुई थी लेकिन शादी वाले दिन बड़े भाई को दूल्‍हा बनाकर मंडप में  बिठा दिया। बड़ा भाई पहले से ही शादीशुदा था। रामचंद्र साहू की बेटी की शादी परसाभाठाबालको निवासी दिनेश साहू के साथ तय हुई थी और उसकी सगाई भी दिनेश से ही हुई थी। लेकिन शादी वाले दिन दिनेश का बड़ा भाई दूल्‍हा बनकर पहुंच गया। दूल्‍हा गंजा था और इसे छिपाने के लिए उसने विग लगा लिया। वरमाला के समय उसकी सारी पोल खुल गई।

पिता की बिगड़ी तबियत

जब ये सारा मामला खुला तो बात पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने लड़के वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तीनों को जेल में डाल दिया गया। बेटी की इस तरह से शादी टूटने की वजह से लड़की का पिता पूरी तरह से टूट गया। इस बात का सदमा उसे लग गया और उसकी तबियत खराब रहने लगी। उसका उपचार अस्‍पताल में चल रहा था लेकिन ईलाज के दौरान ही उसकी मृत्‍यु हो गई। इस वजह से लड़की के परिवार में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि मृतक एक छोटी सी दुकान चलाता था और यहीं से उसके परिवार का खर्च चलता था। शादी के लिए लड़की के पिता ने डेढ़ लाख का कर्ज लिया था जिसे चुकाना अब उसके लिए मुश्किल हो रहा है।

लड़की और उसके परिवार के साथ जो भी हुआ वो बहुत गलत था। उन्‍हें केवन भावनात्‍मक ठेस पहुंची बल्कि आर्थिक रूप से भी बहुत कष्‍ट झेलना पड़ा।

दोस्‍तों, आप मानें या ना मानें लेकिन हमारे देश और समाज में महिलाओं और लड़कियों की यही दुर्दशा होती है। कभी दहेज के नाम पर तो कभी सुंदर ना होने की वजह से लड़कियों की जिंदगी बर्बाद हो जाती है और खुद को समाज कहने वाले लोग मूक दर्शक बनकर सब कुछ देखते रहते हैं।

अगर बेटे पैदा करने वाले दूसरों की बेटियों की कद्र करना सीख जाएं तो कभी किसी की बेटी दुखी नहीं रहेगी और ऐसी घटनाएं भी कभी नहीं होंगीं।

 

Shivam Rohatgi

Share
Published by
Shivam Rohatgi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago