ENG | HINDI

क्रिकेट इतिहास के 9 सबसे लंबे छक्के, जिसे पिछले 100 सालों में नहीं तोड़ा जा सका

लंबे छक्के

लंबे छक्के – स्मार्ट युग में क्रिकेट भी स्मार्ट हो गया है और इस स्मार्ट क्रिकेट की खोज है – टी20 क्रिकेट।

इस फॉर्मेट में खेलते हुए खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं जिससे की वे नए रिकॉर्ड बना सकें। क्योंकि ये एक छोटा फार्मेट होता है इसलिए खिलाड़ी पूरी ताकत लगा देते हैं रन बनाने में, जिससे कि वे अधिक से अधिक लोगों को अपना फैन्स बना सकें। लेकिन फिर भी आज के सारे क्रिकेटर पुराने क्रिकेटर्स के अब तक के रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं जिन्होंने इतिहास के सबसे लंबे छक्के लगाए हैं।

आज हम इतिहास के उन 9 सबसे लंबे छक्कों की बात करेंगे जिनका रिकॉर्ड पिछले 100 सालों में तोड़ा नहीं जा सका है।

सबसे लंबे छक्के –

१ – अल्बर्ट ट्रॉट

क्रिकेट के इतिहास का सबसे लंबा छक्का अल्बर्ट ट्रॉट ने 1938 में लगाया था। इस साल उन्होंने दो टीम, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच खेले थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए अल्बर्ट ने 1938 में ऐसा छक्का मारा था जो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राऊंड के पवेलियन को ही पार कर गया था। उनके इस छक्के की लंबाई 164 मीटर थी। यह विश्व क्रिकेट के इतिहास का सबसे लंबा छक्का है जो 90 साल बाद भी नहीं टूटा है।

२ – क्रिस लिन

दूसरे नम्बर पर क्रिस लेन द्वारा लगाया गया छक्का क्रिकेट इतिहास में दर्ज है। यह छक्का बीबीएल टूर्नामेंट में लगाया गया था। उस समय क्रिस लिन बल्लेबाजी कर रहे थे और होबार्ट हरीकेन्स तूफानी गेंदबाजी कर रहे थे। 147 किमी./घंटा की रफ्तार वाली गेंद पर लिन ने परफेक्ट टाइमिंग के साथ मिड विकेट के ऊपर से गेंद को इतनी लंबी दूरी पर मारा कि गेंद स्टेडियम की छत पर पहुंच गई। इस छक्के की लंबाई 121 मीटर थी और यह क्रिकेट इतिहास का दूसरे नम्बर का और बीबीएल के इतिहास का सबसे लंबा छक्का था।

३ – कोरी एंडरसन

क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड कोरी एंडरसन के नाम है जिन्होंने साल 2014 में भारत के ईशांत शर्मा की गेंद पर 120 मीटर का लंबा छक्का जड़ा था। इस छक्के में गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई थी।

 – युवराज सिंह

भारत का नम्बर चौथा सबसे लंबा छक्का लगाने पर आता है। यह छक्का युवराज सिंह ने साल 2007 में टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 70 रनों की पारी के दौरान ब्रेट ली की गेंद पर लगाया था। इस छक्के की लंबाई 119 मीटर थी। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इस छक्के को मारने के दौरान युवराज ने केवल अपनी कलाईयों का इस्तेमाल किया था।

५ – डेनियल क्रिस्टियान

साल 2015 में डेनियल क्रिस्टियान ने 117 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। इस मैच में क्रिस्टियान ने 33 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर बनाए थे।

६ – महेंद्र सिंह धोनी

साल 2011-12 में सीबी सीरीज में धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 112 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। लेकिन धोनी के इस छक्के ने आसानी से बाउंड्री पार कर दी थी।

७ – एजाज अहमद

सबसे लंबा छक्का लगाने की सूची में पाकिस्तान का भी नाम है। एजाज अहमद ने साल 1999 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए एक ऐसा छक्का जड़ा था कि गेंद स्टेडियम के पार चली गई थी।

 – क्रिस गेल

लंबे छक्के

अगर छक्कों की बात की जाए और क्रिस गेल का नाम ना हो तो फिर वह क्रिकेट इतिहास ही झूठा है। साल 2010 में टी20 का विश्व कप खेलते हुए क्रिस गेल ने युसुफ पठान की गेंद पर इतना बड़ा छक्का मारा था कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई थी। यह मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा था।

९ – शाहिद अफरीदी

लंबे छक्के

साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे के दौरान पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने पर्थ में एक बड़ा छक्का लगाया था। इस छक्के में गेंद स्टेडियम में लगे सबसे बड़े गुम्बद से टकराई थी। यह भी क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े और ऊंचे छक्कों में से एक है।

ये थे सबसे लंबे छक्के – अभी तक इन छक्कों की बराबरी कोई नहीं कर पाया है। अगर आपके नजर में कोई छक्का है तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।