ENG | HINDI

जानिए ब्रेकफास्ट में क्या खाना पंसद करते हैं आपके चहेते सितारें

सितारों का ब्रेकफास्ट

सितारों का ब्रेकफास्ट – बॉलीवुड सितारें अपने लुक, अपने फिजिक को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। ऐसे में अपने खान-पान पर भी ये स्टार्स पूरा ध्यान देते हैं। क्या खाना है, कब खाना है और क्या नहीं खाना है, इन बातों का हमारे फिल्मी सितारें बहुत ध्यान रखते हैं।

अगर बात नाश्ते की करें तो ये दिन का सबसे ज़रूरी मील होता है और ये बात हमारे ये स्टार्स भी बखूबी जानते हैं.

ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर हमारे फेवरेट स्टार्स ब्रेकफास्ट में खाते क्या हैं, सितारों का ब्रेकफास्ट क्या है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए पढ़िए ये स्टोरी, वैसे अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं तो अपने चहेते सितारों का ब्रेकफास्ट आप भी फॉलो कर सकते हैं पर नाश्ते के साथ वर्कआउट भी फिट रहने के लिए बहुत ज़रूरी है।

सितारों का ब्रेकफास्ट –

रणबीर कपूर- लाखों लड़कियों के दिल पर राज करने वाले रणबीर कपूर फिटनेस फ्रीक तो हैं ही लेकिन साथ ही वो फूडी भी हैं। रणबीर नाश्ते में  अंडे, ब्राउन ब्रेड, प्रोटीन शेक और बादाम लेते हैं।

सितारों का ब्रेकफास्ट

करीना कपूर ख़ान- बॉलीवुड में ज़ीरों फिगर का ट्रेंड शुरू करने वाली बेबो अपनी डाइट को लेकर काफी सजग रहती हैं। वो नाश्ते में दही-पराठा, फ्रूट्स और कॉफी को शामिल करती हैं।

सितारों का ब्रेकफास्ट

सोनम कपूर- इंडस्ट्री की स्टाइल दीवा सोनम कॉफी के साथ अपने दिन की शुरूआत करती हैं और ब्रेकफास्ट में ब्रेड, अंडे और दूध जैसी हैल्दी चीज़े लेना पसंद करती हैं।

सितारों का ब्रेकफास्ट

मलाइका अरोड़ा- हमेशा यंग और फ्रेश दिखने वाली मलाइका अपने नाश्ते में पोहा, उपमा और इडली को प्राथमिकता देती हैं। साथ ही ऑर्गेनिक फूड आइटम् को भी वो अपने ब्रेकफास्ट में जगह देती हैं।

सितारों का ब्रेकफास्ट

इलियाना डी’क्रूज़- बोल्ड और ब्यूटिफुल इलियाना अपने नाश्ते में जूस, अंडे और फ्लैक्स को शामिल करती हैं। नाश्ते में मीठा खाना इलियाना को बहुत भाता है।

सितारों का ब्रेकफास्ट

दीपिका पादुकोण- खूबसूरती, ग्लैमर और लाजवाब एक्टिंग, आज के वक्त में दीपिका पादुकोण के बारे में बात करने के लिए ये सभी बातें काफी हैं। बॉलीवुड की मस्तानी नाश्ते में साउथ इंडियन खाने को पसंद करती हैं साथ ही वो ऑमलेट को भी अपने नाश्ते का हिस्सा बनाती हैं।

सितारों का ब्रेकफास्ट

रितिक रोशन- हैंडसम हंक रितिक रोशन अपने नाश्ते में कोको ब्रेड, अंडे और प्रोटीन शेक लेते हैं। अपनी परफेक्ट फिज़ीक को मेंटेन करने के लिए रितिक काफी मेहनत करते हैं।

सितारों का ब्रेकफास्ट

अक्षय कुमार- बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अपनी सधी हुई दिनचर्या और फिटनेस के लिए फेमस हैं। अक्षय कुमार अपने नाश्ते में देसी घी के पराठे और दूध को शामिल करते हैं।

सितारों का ब्रेकफास्ट

प्रियंका चोपड़ा- बॉलीवुड की देसी गर्ल जो आजकल विदेशी फिल्मों में ज्यादा नज़र आ रही हैं, यानी की प्रियंका चोपड़ा, प्रियंका अपने नाश्ते में पराठे से लेकर अंडे तक सब कुछ खा लेती हैं लेकिन कैलोरीज़ ना बढ़ने पाएं, इसका वो खास ख्याल रखती हैं।

ये है सितारों का ब्रेकफास्ट – तो अब आप जान गए हैं कि आपके फेवरेट स्टार्स नाश्ते में क्या खाना पसंद करते हैं। इन सितारों की ईटिंग हैबिट्स और वर्कआउट टाइमिंग्स ही इनके परफेक्ट फिज़िक का राज़ है। आप भी इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।