ENG | HINDI

बॉलीवुड के ये सितारें शाही खानदान से ताल्लुक रखते है !

बॉलीवुड सितारे जो शाही खानदान से ताल्लुक रखते है

बॉलीवुड सितारे जो शाही खानदान से ताल्लुक रखते है  – बॉलीवुड एक ऐसी इंड्रस्टी जहां हर दिन लाखों लोग अपनी किस्मत आजमाने आते है।

बी-टाउन में किसी को अपने नाम से तो किसी को अपने काम से काम मिलता है। तो वहीं इस टाउन में कई लोग ऐसे भी है जिन्होंने अपने बड़े नाम के बावजूद अपने हुनर और टैलेंट के दम पर अपना नाम और फेम कमाया है।

बॉलीवुड सितारे जो शाही खानदान से ताल्लुक रखते है –

१ – सैफ अली खान

सैफ अली खान के शाही कनेक्शन के बारे में तो आप सभी जानते ही है, कि उनका जन्म एक पटौदी खानदान में हुआ था। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी भी पूर्व क्रिकेटर रह चुके है। पटौदी खानदान का नाम भारत में एक अरसे से बड़े खानदानी नामों में गिना जाता है। आपने अक्सर सुना होगा कि लोग सैफ को छोटे नवाब के नाम से भी बुलाते है। मंसूर अली खान पटौदी की मृत्यु के बाद सैफ पटौदी खानदान के 10वें नवाब बने। इसके साथ ही सैफ बॉलीवुड की दुनिया में क्यूट और चार्मिंग मैन के तौर पर खासा पसंद किये जाते है।

२ – रिया सेन और राइमा सेन

रिया सेन और राइमा सेन दोनों ही बहने है। दोनों हिरोइनें त्रिपुरा के शाही परिवार से ताल्लुक रखती है। दोनों ही बहनों ने  अपने करियर की शुरूआत बतौर मॉडल शुरू की थी। आपकों बतां दे कि इनकी माता मुन मुन सेन भी बॉलीवुड का बेहद खासा नाम रह चुकी है। रिया के पिता त्रिपुरा की रॉयल फैमली से है। उनकी दादी इला देवी कूच बहर की महरानी रह चुकी है। इसके अलावा उनकी दादी की छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महरानी रह चुकी है। इतना ही नहीं उनकी परदादी इंदिरा देवी, महराज सैयाजीराव गायकवाड़ की इकलौती बेटी थी। हालंकि रिया और राइमा सेन दोनों ही बॉलीवुड  में खासा नाम नहीं कमा पाई, लेकिन दोनों ने मॉडलिंग की दुनिया में काफी नाम कमाया है।

बॉलीवुड सितारे जो शाही खानदान से ताल्लुक रखते है

३ – भाग्यश्री पटवर्धन

अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के जहन में छा जाने वाली भाग्यश्री एक मराठी राजघराने से ताल्लुक रखती है। उनके पिता विजय सिंहराओ माधवराओं पटवर्धन महाराष्ट्र के सांगली शहर के राजा है। अपनी पहली फिल्म के हिट के बाद ही भाग्यश्री ने अपने बॉयफैंड से शादी कर बॉलीवुड की दुनिया में अपने कदमों को दायरों में बांधते हुए एक बड़ा फैसला ले लिया। भाग्यश्री ने कहा कि वह अपने पति के अलावा किसी अन्य अभिनेता के अपोजिट काम नहीं करेंगी। उनके इस फैसले ने भाग्यश्री के चमकते करियर पर ब्रैक लगा दिया।

बॉलीवुड सितारे जो शाही खानदान से ताल्लुक रखते है

४ – अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी ने अपने करियर में ज्यादा फिल्में नहीं की, लेकिन जितनी की उनमें उन्होंने अपने नाम को शोहरत दर शोहरत दी। लेकिन क्या आप जानते है कि अदिति राव हैदरी एक नहीं बल्कि दो-दो राजघरानों से ताल्लुक रखती है। इनमें से एक तेलंगाना का वानपर्ती शाही परिवार है और दूसरा अकबर हैदरी का। अदिति राव हैदरी अकबर हैदरी की पड़पोती है और असाम के पूर्व गवर्नर सलेह अकबर हैदरी से भी उनका रिश्ता है। इसके अलावा नाना राजा जो. रामेश्वर राव वानपर्ती का प्रशासन देखते थे।

बॉलीवुड सितारे जो शाही खानदान से ताल्लुक रखते है

५ – सोनल चौहान

फिल्म जन्नत से बी-टाउन में कदम रखने वाली सोनल चौहान का जन्म यूपी के मौनपुरी की जन्नत में हुआ था।

बॉलीवुड सितारे जो शाही खानदान से ताल्लुक रखते है

ये है बॉलीवुड सितारे जो शाही खानदान से ताल्लुक रखते है  – इसके अलावा भी बी-टाउन के कई ऐसे नाम है, जिन्होंने शाही परिवार से होते हुए अपने काम से अपना नाम कमाया है।