ENG | HINDI

आपके फेवरेट सेलेब्स ने ऐसे मनाया फ्रेंडशिप डे

फ्रेन्डशिप डे

वैसे तो दोस्त पूरे साल एक-दूसरे को गालियां देते रहते हैं। लेकिन फ्रेन्डशिप डे एक ऐसा खास दिन होता है, जब इनका प्यार उमड़-उमड़कर बाहर आता है। अगस्त का पहला रविवार दोस्तों के नाम होता है। इस साल कल यानी 5 अगस्त को फ्रेन्डशिप डे का शुभ दिन था। आप सभी ने अपने दोस्तों के साथ खूब धमा-चौकड़ी मचाई होगी।

हम सभी की तरह ही बी टाउन सेलेब्स भी फ्रेन्डशिप डे को लेकर उत्साहित रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जो एकदम पक्के वाले दोस्त हैं। फ्रेन्डशिप डे के मौके पर कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपने खास दोस्तों के लिए प्यार भरे पोस्ट शेयर किए। साथ ही कुछ सेलेब्स ने इस दिनअपने दोस्तों के साथ पार्टी भी की।

आइए जानते हैं बॉलीवुड सितारों ने किस अंदाज में मनाया फ्रेन्डशिप डे ।

१ – दिशा पाटनी

फ्रेन्डशिप डे

क्यूट एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर ही अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ वक्त बिताते नजर आती हैं। लेकिन दिशा ने फ्रेंडशिप डे टाइगर के साथ नहीं बल्कि, एक्टर की मां आएशा श्रॉफ व बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मनाया। ये तिकड़ी बांद्रा, मुंबई के एक होटल के बाहर नजर आई थी।

२ – आलिया भट्ट

फ्रेन्डशिप डे

आलिया भट्ट ने फ्रेंडशिप डे के दिन खुद को फ्री रखा और अपनी लेडी गैंग के साथ एन्जॉय किया। इस गैंग में आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा व मां सोनी राजदान शामिल थी। लेडी गैंग ने केक और लंच का लुत्फ उठाया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की।

३ – ईशान खट्टर

फ्रेन्डशिप डे

फिल्म ‘धड़क’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए ईशान खट्टर पिछले कुछ महीनों से जाह्नवी कपूर के साथ नजर आ रहे थे। मगर फ्रेंडशिप डे की बात करें तो 5 अगस्त को ईशान अपनी डेब्यू फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ को-स्टार मालविका मोहनन के साथ मुंबई के एक कैफे के बाहर स्पॉट हुए। मालविका के हाथ में एक बुके भी था।

४ – खुशी कपूर

फ्रेन्डशिप डे

सोनम कपूर की कजिन सिस्टर्स खुशी कपूर व शनाया कपूर ने अभी तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है। लेकिन ये अपने स्टाइलिश लुक व पार्टीज को लेकर मीडिया में छाई रहती हैं। फ्रेंडशिप डे के दिन खुशी व शनाया एक रेस्टॉरेंट में आयोजित पार्टी में शामिल हुई।

५ – सोनाली बेंद्रे

फ्रेन्डशिप डे

कई फ़िल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दोस्तों व फैंस को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं दी। इन सभी सेलेब्स में सोनाली बेंद्रे ने सबसे इमोशनल पोस्ट लिखा था। इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही सोनाली ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें में वे बिना बालों के नजर आ रही हैं। पिक में उनके साथ सुजैन खान व एक्ट्रेस गायत्री ओबेराय भी है। पोस्ट में सोनाली ने अपने फ्रेंड्स को इस स्थिति में उनके साथ बने रहने के लिए धन्यवाद दिया है।

६ – अर्जुन कपूर

फ्रेन्डशिप डे

अर्जुन कपूर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड परिणीति चोपड़ा के नाम एक पोस्ट लिखी और परिणीति ने भी अर्जुन के लिए पोस्ट शेयर की। इसके अलावा अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, ऋचा चड्डा, करण जौहर और  बिपाशा बसु आदि सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया।

फ्रेन्डशिप डे – हम चाहे कितने ही बिजी क्यों ना हो। दोस्तों के लिए वक्त निकालना बेहद जरूरी होता है। आपके फेवरेट सेलेब्स भी इस बात को अच्छी तरह समझते हैं। आपको यह स्टोरी पसंद आई हो तो इसे शेयर जरूर कीजिएगा।