संबंध

ब्राजील के इस गांव की लड़कियां है बेहद खूबसूरत, फिर भी नहीं मिल रहे शादी के लिए लड़के

लड़को की कमी – भारत में कुछ ऐसे राज्य जहां जन्म से पहले लड़कियों को मारने की वजह से लड़कियों की आबादी बहुत कम हो गई हैं और वहां लड़को को शादी के लिए लड़कियां नहीं मिल रही.

कई गरीब इलाकों में तो एक लड़की कई लड़को की दुल्हन बनने को मजबूर है. मगर एक जगह ऐसी भी है जहां लड़कियों की भरमार है, मगर उन्हें शादी के लिए लड़के नहीं मिल रहे.

वैसे तो हमारी संस्कृति के अनुसार लड़के और लड़कियों के लिये परिवार वाले ही रिश्ता तलाश करते है. माता पिता अपने बच्चो की शादी के फैसले लेने में अहम भूमिका निभाते हैं. माता पिता अपने बच्चो के लिए होनहार और पारिवारिक लड़के लड़कियों की तलाश करते है. ताकि उनका भविष्य सही हो. लेकिन एक गांव ऐसा है जहा माता पिता को अपनी बेटी के लिए कुंवारे लड़के मिलते नहीं है लड़को की कमी है जिसके चलते मजबूरन उन्हें शादीशुदा लड़को के साथ अपनी बेटी की शादी करवानी पड़ती हैं.

लड़को की कमी

१  तरसती है लड़किया

ब्राजिल के एक गांव की लड़कियों को शादी के लिए तरसना पड़ता है. कई लड़किया तो कुंवारे लड़को की चाह में जीवन भर कुवारी ही रहती है. दरअसल, गांव में लड़कियों की अपेक्षा लड़कों की संख्या कम है यही वजह है कि यहां लड़कियों को शादी के लिए लड़के नहीं मिल रहे.

ब्राजील में बसे इस गांव में 18 से 30 साल कि लड़कियों की भरमार है. तक़रीबन 600 महिलाओ की आबादी इस गांव मे है जिसमें से 300 से भी अधिक लड़कियों को शादी के लिए लड़का नहीं मिलता है.

२  लड़कियों की आस

यहाँ की लड़कियों की ऐसी सोच है की जिस लड़के से उनकी शादी हो वह लड़का शादी करने के बाद उन्ही के गांव मे आकर रहे और उनके नियमों का पालन करें. हो सकता है इस शर्त की वजह से ही दूसरे गांव के लड़के यहां कि लड़कियो से शादी न करना चाहते हों.

३  महिलाये संभालती है सारा काम

महिलाये इस गांव में खेती से लेकर सभी काम संभालती हैं. अधिकतर महिलाओ के पति एवं 18 साल से अधिक उम्र के बेटे काम के सिलसिले में शहर मे ही रहते हैं. गांव में अकेली महिलाएं ही रहती हैं.

४  गांव की नीव

इस गांव की नींव मारिया सनोरिया डिलिमा ने रखी थी. जानकारी के अनुसार 1851 में उन्हें अपने घर से निकाल दिया था. जिसके बाद उन्होंने इस गांव को बसाया एवं यहाँ के नियम बनाये थे.

तो शादी की समस्या सिर्फ हमारे यहां ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी शादी एक बड़ी समस्या बन गई है. कभी लड़के को योग्य लड़की नहीं मिलती तो कहीं लड़की को लायक लड़का नहीं मिलता. आजकल गांव से लेकर शहर तक शादी की समस्या बहुत बड़ी हो गई है. एक तो लिंग अनुपात में असमानता और दूसरी लोगों की बढ़ती अपेक्षाएं ये दोनों ही वजह है जिससे आजकल शादी के लिए वर/वधू ढूंढ़ना बहुत मुश्किल काम हो गया है.

हमारे यहां राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में जहां लड़कियों की कमी हैं वहीं ब्राजिल के गांव में लड़को की कमी है जिससे दोनों ही जगह शादी एक जटिल समस्या बन चुकी है.

Kanchan Singh

Share
Published by
Kanchan Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago