ENG | HINDI

तो अर्जुन कपूर ने ढूंढ़ ही ली अपने लिए दुल्हनिया!

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी दुल्हनिया को प्रपोज़ करने में बिज़ी है, हाल ही में अर्जुन ने खुलासा किया था कि उनकी दादी ने उनके लिए लड़की पसंद कर ली है और अब अर्जुन खुद उस लड़की को प्रपोज़ कर रहे हैं.

चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन है वो लड़की जो बनने वाली है बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की दुल्हनिया.

पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि उनकी दादी ने लड़की पसंद कर ली है और उनका इशारा जिस लड़की की ओर था वो कोई और नहीं बल्कि परिणीति चोपड़ा है, अर्जुन ने बताया कि उनकी दादी परिणीति को बहुत पसंद करती हैं और उन्हें अर्जुन के लिए बेस्ट मानती हैं.

अब बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर परिणीति के साथ फोटो शेयर किया और कैप्शन में ऐक्ट्रेस को टैग करते हुए पूछा- ‘परी क्या तुम मुझसे प्यार करती हो.’ इस पर परिणीति ने भी जवाब देते हुए कहा, ‘ओहो… मेरे पास कोई डेट खाली नहीं है. मुझे मेरे बालों के कलर से प्यार है.’

आप सोच रहे होंगे कि भला ये ऐसा प्रपोजल है और ये कौन सा प्यार है, तो हम आपको बता दें कि ये रियल लाइफ का नहीं, बल्कि रील लाइफ का प्यार है. जी हां, अर्जुन और परिणीति फिल्म नमस्ते लंदन में साथ काम कर रहे हैं और अर्जुन ने मजाक के तौर पर फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की अपनी को-स्टार परिणीति से यह सवाल किया था. जिसका ऐक्ट्रेस ने भी मजेदार जवाब दिया. दोनों की यह चैट पढ़कर फैन्स को भी काफी मजा आ रहा है.

किसी ने लिखा, ‘दोनों साथ में काफी क्यूट लगते हैं’. वहीं दूसरे ने लिखा, ‘इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेस्ट है.’ एक फैन ने तो यहां तक लिख दिया कि, ‘… परिणीति हम जानते हैं कि आप अर्जुन को पसंद करती हैं.’

अर्जुन और परिणीति का प्यार फिल्म में है रियल लाइफ में नहीं, मगर आगे चलकर ये रील लाइफ प्यार रियल लाइफ भी बन सकता है, क्योंकि ग्लैमर की दुनिया में अक्सर ऐसा ही होता है. खैर अभी तक तो दोनों के बीच बस प्रोफेशनल रिश्ता है ही और अर्जुन-परिणीति इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के प्रमोशन में बिजी हैं.

यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो अक्टूबर में रिलीज होगी. अर्जुन-परिणीति को क्यूट केमेस्ट्री को परदे पर देखने के लिए लोग बेकरार हैं. अब देखना ये है कि सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही दोनों की जोड़ी क्या फिल्म में भी कमाल करती है?