ENG | HINDI

अर्जुन कपूर की इस बात से इंप्रेस होकर मलाइका ने छोड़ा है अरबाज और खान ​परिवार !

अर्जुन कपूर मलाइका अरोरा

अर्जुन कपूर मलाइका अरोरा – अपनी उम्र से कम के लड़कों से प्यार करना बॉलवुड की अभिनेत्रियों की पुरानी आदत है, लेकिन मलाइका अरोड़ा खान ने तो हद ही कर दी।

तभी तो खुद से एक ही दो नहीं बल्कि 12 साल छोटे अर्जुन के प्यार में उन्होंने अपने पति अरबाज और उनके बड़े नामी खानदान की परवाह नहीं की।

खबरों की मानें तो मलाइका को अर्जुन की एक आदत बहुत ही ज्यादा पसंद है और उनकी उस आदत से वह इतनी इंप्रेस हैं कि उसके लिए सब कुछ ताक पर रखने को तैयार हो गई।

दरअसल मलाइका को अर्जुन का बेबाकीपन बहुत पसंद आता है जो उनके पति अरबाज में बिल्कुल नहीं है।

अरबाज खान परिवार के बेटे होने के बाद भी सलमान खान और अपने पिता सलीम खान के सामने खुलकर बोल तक नहीं पाते जबकि अर्जुन एकदम उनसे उलट हैं। वह न सिर्फ अपने परिवार में बल्कि मीडिया से भी अपनी बात खुलकर करते हैं। बॉलीवुड से जुड़े सूत्रों की मानें तो जहां अरबाज सलमान के सामने कुछ बोल नहीं पाते, वहीं तब मलाइका ने देखा कि अर्जुन उनके लिए सलमान से पंगा लेने को भी तैयार हो गए और उनसे माफी नहीं मागी तो उनके दिल में उनके लिए प्यार और बढ़ गया।

एक इंटरव्यू में खुद मलाइका कह चुकी हैं कि उन्हें डरपोक लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं।

इस बात का सुबूत हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देखने को मिला जब अर्जुन से मीडिया ने उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि किस-किस के बारे में बताऊं। क्योंकि मैं तो उन लड़कियों के लिए भी लोगों से गाली खा रहा हूं जिनसे कभी मैं बात तक नहीं करता।

अब अर्जुन ने यह बात किस लड़की के लिए कहा यह तो पता नहीं, लेकिन इससे इतना साफ हो गया है कि वह कि वह किसी से डरते नहीं हैं।

तो इस तरह से हुआ अर्जुन कपूर मलाइका अरोरा का कनेक्शन.