विशेष

अमेरिका के ध्वज में 50 तारों और 13 लाल पट्टियों का मतलब क्या आपको मालूम है?

अमेरिका का ध्वज – हर देश का अपना एक प्रतीक चिन्ह होता है।

इन प्रतीकों में राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रूीय पक्षी आदि निश्चित किए जाते हैं। लेकिन इन प्रतीकों में सबसे ज्यादा जो अहम है वह है- हर देश का ध्वज।

देश का ध्वज अपने देश के बारे में बहुत कुछ बताता है। इसलिए कभी भी किसी भी देश के ध्वज के साथ किसी तरह का भी मजाक नहीं किया जाता है। आज के जमाने में दुनिया का सबसे ताकतवर ध्वज – अमेरिका का ध्वज है। यह इसलिए है क्योंकि अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है।

तो आज हम इसी ताकतवर देश के ताकतवर ध्वज के बारे में बात करेंगे जो अपने देश के बारे में बहुत कुछ बताता है।

अमेरिका का ध्वज

अमेरिका का अपना ध्वज है और हर देश का होता है। अमेरिका के लोग भी अपने इस ध्वज के बारे में काफी गंभीर होते हैं। हर अमेरिकी के लिए उनका ध्वज केवल एक साधारण ध्वज नहीं बल्कि राष्ट्र का सार्वभौमिक प्रतीक है। इस सार्वभौमिक प्रतीक में 50 तारे और 13 लाल पट्टियां हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि इन तारों और पट्टियों का मतलब क्या होता है?

अगर नहीं तो आज इस आर्टिकल में हम इन तारों और पट्टियों की बात करेंगे। इन तारों और पट्टियों के साथ यूएस झंडा मुख्य है। अमेरिका का आधिकारिक प्रतीक ध्वज एक आयताकार कैनवास है जिस पर 13 लाल पट्टियों के साथ 13 सफेद पट्टियां भी हैं जो क्षैतिज और वैकल्पिक तरीके से चित्रित की गई हैं। ये लाल और सफेद पट्टियां कॉलोनियों और शांति का प्रतीक हैं।

लाल रंग की 13 पट्टियां उन ओरिजिनल 13 कॉलोनियों को दर्शाती हैं, जो ब्रिटिश राज से अलग हुईं और उन्हीं से अमेरिका का गठन हुआ। सफेद नैतिक सिद्धांतों का प्रतीक है जिस पर संयुक्त राज्य की स्थापना हुई थी।

ध्वज में सितारे

अमेरिका के ध्वज में सितारे भी हैं। लेकिन क्या कभी आपने इसे गिना है। कई लोगों को नहीं मालूम है कि इसमें कितने सितारे। लेकिन इन सितारों से भी जुड़ा एक तथ्य है। अपने अब तक के इतिहास में अमेरिकी ध्वज कई बार बदला है और ये सितारे भी कई बार बदले हैं। तो इन सितारों के बारे में जानने के लिए हमें एक बार इतिहास में जाना पड़ेगा।

अमेरिकी ध्वज का इतिहास उस दिन से शुरू हुआ जब अमरीका को एक स्वतंत्र राज्य घोषित किया गया – 4 जुलाई, 1776। तब तक, देश का अपना आधिकारिक बैनर नहीं था। इसलिए, अमेरिकी ध्वज के पहले संस्करण पर, वर्तमान सितारों के बजाय, ग्रेट ब्रिटेन का एक प्रतीक चित्रित किया गया था। इसे “कॉन्टिनेंटल फ्लैग” कहा जाता था अगले साढ़े डेढ़ साल में, यह ध्वज जॉर्ज वॉशिंगटन के कमान के तहत उत्तर

अमेरिकी क्रांतिकारियों द्वारा किया गया था।

हालांकि, सभी को पता था कि नई स्वतंत्रराज्य को अपनी, अनूठी और अद्वितीय प्रतीक की जरूरत है इसलिए, जून 1777 में, कांग्रेस ने एक नए आधिकारिक अमेरिकी ध्वज को मंजूरी दी ग्रेट ब्रिटेन के प्रतीक के बजाय उस पर तारे थे। वे संयुक्त राज्य का प्रतीक थे। तो, अमेरिकी ध्वज पर कितने सितारों की शुरुआत हुई थी? 13 राज्यों – 13 सितारे

हैं अब 50 सितारे

1912 से 1959 तक अमेरिका के ध्वज में सितारों की संख्या 13 से बढ़कर 48 हो गई और 1960 में हवाई के बनने के बाद सितारों की संख्या 50 हो गई। अब अमेरिकी ध्वज में 50 सितारे हैं और ये सितारे अमेरिका के राज्यों को अंकित करते हैं।

तो ये है अमेरिका का ध्वज और उसकी कहानी जो हर अमेरिकी के लिए काफी महत्व रखता है।

Tripti Verma

Share
Published by
Tripti Verma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago