बॉलीवुड

ये टॉप की अभिनेत्रियाँ जो कभी नहीं खाती नॉनवेज !

अभिनेत्रियाँ जो शाकाहारी है – अक्सर लोग एक्ट्रेस के हर तरह के शौक के बारे में जानना चाहते हैं।

जिसमें एक प्रश्न कॉमन रहता है कि उनके फेवरेट एक्ट्रेस क्या खाती हैं जो वो बेहद आकर्षक दिखती है। हालांकि एक्ट्रेस के सुडौल शरीर को लोग उनका नॉनवेज फूड लव मानते हैं।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में टॉप की एक्ट्रेस नॉनवेज नहीं खाती है।

जी हां उन्हें नॉन वेज खाना पसंद नहीं बल्कि वो वेज फूड को अधिक खाती हैं। क्योंकि उन्हें वेज से पोषण तत्व अधिक मिलते हैं। हालांकि कई एक्ट्रेस पेटा संस्था से जुड़े होने की वजह से भी नॉनवेज नहीं खाती हैं।

अभिनेत्रियाँ जो शाकाहारी है –

1 – जैकलिन फर्नांडीस

जैकलिन फर्नांडीस ब्राउन राइस, तिल और ग्रीन सलाद खाती है। उन्हें अलग-अलग तरह के सूप पीना भी पसंद है। इनकी आकर्षक त्वचा की बात करें तो यह तैलीय चीजों से परहेज रखती है। जैकलीन पशुओं के अधिकारों की पेटा संस्था से भी जुड़ी है।

2 – अनुष्का शर्मा

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को खाने में दही, फलाहार सब्जियां और पनीर पसंद है। वह सुडौल शरीर के लिए प्रतिदिन प्रोटीन शेक पीती है। साथ ही अभिनेत्री खुद तो शाकाहारी हैं ही मगर वह अपने पालतू कुत्ते को मीट देती है।

3 – कंगना रनौट

टॉप एक्ट्रेस कंगना रनौट को वेज पुलाव ज्यादा खाना पसंद है, उन्हं सैंडविच और ग्रिल्ड वेजिटेबल खाना अच्छा लगता है। इसके अलावा वह चाट खाने की भी शौकीन है।

4 – करीना कपूर

करीना कपूर खान को नारियल के साथ गुड़ और बाजरे की रोटी खाना अच्छा लगता है। उन्हें तिल के लड्डू भी बेहद पसंद है। और वह चावल और दही खाने की शौकीन है।

5 – सोनम कपूर

ग्लैमर सोनम कपूर अपनी खूबसूरती का राज शाकाहारी खाने को मानती हैं। साथ ही यह एक्ट्रसे पशु अधिकारों की पेटा संस्था से भी जुड़ी हैं।

ये है वो अभिनेत्रियाँ जो शाकाहारी है – आप बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की खुबसूरती के पीछे कारण जान ही गए हैं। तो फिर कब शाकाहारी बन रहे हैं।

Taruna Negi

Share
Published by
Taruna Negi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago