मनोरंजन

इन दिनों इस बीमारी से पस्‍त हैं प्रियंका चोपड़ा

अस्‍थमा की बीमारी – आज प्रियंका चोपड़ा को पूरी दुनिया जानती है।

अपनी खूबसूरती और अदाओं से पूरी दुनिया को दीवाना बनाने वाली प्रियंका अब हॉलीवुड में अपने पैर जमा रही हैं। प्रियंका बहुत कम उम्र में ही मिस वर्ल्‍ड बन गईं थीं और ये उनके और उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बहुत गर्व की बात थी और आज भी है।

खबरों की मानें तो प्रियंका जल्‍द ही अपने अमेरिकी ब्‍वॉयफ्रेंड निकजोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और मुंबई में एक सीक्रेटफंक्‍शन में दोनों की सगाई तो हो ही चुकी है। अब प्रियंका अपने मंगेतर के साथ घूमने फिरने में लगी हुई हैं। हालांकि, इनकी शादी की तारीख का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका अपनी को स्‍टार और दोस्‍तअनुष्‍का शर्मा की तरह साल के आखिर में शादी के बंधन में बंधेंगीं।

खैर, प्रियंका की शादी जब भी हो वो मीडिया और दर्शकों की नज़र से तो बच नहीं पाएगी। दोस्‍तों, प्रियंका को हम जब भी देखते हैं वो हमेशा खुश ही नज़र आती हैं और उन्‍हें देखकर तो ऐसा ही लगता है कि वो दूसरों को भी खुश रखना चाहती हैं। वैसे उनकी एक मुस्‍कान से लाखों लोग खुश हो जाते हैं।

निक जोनस से सगाई के बाद तो प्रियंका की खुशी और भी ज्‍यादा बढ़ गई है। लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका की जिंदगी में एक ऐसी भी चीज़ है जो उन्‍हें बहुत परेशान कर रही है। दरअसल, प्रियंका को एक बीमारी है जिसकी वजह से उन्‍हें बहुत परेशानी हो रही है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में जिसने मिस वर्ल्‍ड को परेशान कर रखा है।

प्रियंका को ये बीमारी है

खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा अस्‍थमा यानि दमा की मरीज़ हैं। इस बात को अब प्रियंका ने अपने फैंस के साथ भी शेयर किया है। वह इस बात को लेकर लोगों में अवेयरनेस लाना चाहती हैं। इसके लिए उन्‍होंने एक मशहूर ब्रांड से हाथ भी मिलाया है। साथ ही इस संबंध में प्रियंका की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है।

अस्‍थमा का मरीज़ होने के बावजूद प्रियंका साधारण जीवन जीती हैं। खुद को काम में बिजी रखती हैं। प्रियंका बताती हैं कि उनके करीबी लोग उनकी इस बीमारी के बारे में जानते हैं और अब उनके फैंस को भी इस बारे में पता है।

अपनी इस बीमारी के बारे में बात करते हुए प्रियंका कहती हैं कि कई बार स्‍टेज पर परफॉर्म करते समय उन्‍हें इनहेलर की जरूरत पड़ती है। कभी शूटिंग के वक्‍त धूल के आसपास होने पर भी उन्‍हें इनहेलर चाहिए होता है। प्रियंका का कहना है कि वो अपनी इस बीमारी को खुद कंट्रोल करती हैं ना कि अस्‍थमा को खुद पर हावी होने देती हैं। उनकी मानें तो किसी बीमारी को लेकर खुद को शिक्षित करना बहुत जरूरी होता है।

अगर आपको या आपके किसी करीबी को दमा की बीमारी है तो सबसे पहले अपनी जानकारी बढ़ाएं। तभी आप इस बीमारी को कंट्रोल कर पाएंगें।

यूं अचानक से प्रियंका के अस्‍थमा के मरीज़ होने की खबर सुनकर उनके फैंस को जरूर धक्‍का लगा होगा।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago