ENG | HINDI

प्रियंका गांधी के प्यार की दास्तान

प्रियंका गांधी की प्रेम कहानी

प्रियंका गांधी की प्रेम कहानी – कांग्रेस पार्टी में अब कोई दमदार उम्‍मीदवार रह गया है तो वो हैं प्रियंका गांधी

पार्टी प्रियंका को इंदिरा गांधी की तरह प्रमोट करना चाहती है और उन्‍हें लगता है कि आगे चलकर प्रियंका अपनी दादी की ही तरह पार्टी की कमान संभाल सकती हैं।

सोशल मीडिया पर आए दिन राहुल गांधी की लव लाइफ और शादी के चर्चे रहते हैं लेकिन आज हम आपको उनकी बड़ी बहन प्रियंका गांधी की प्रेम कहानी और शादी के बारे में बताने जा रहे हैं।

राहुल गांधी के मुकाबले प्रियंका गांधी की प्रेम कहानी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं और इसलिए आज हम आपको उनकी लव लाइफ से रूबरू करवाने जा रहे हैं।

प्रियंका गांधी की प्रेम कहानी

पहली बार 13 साल की उम्र में हुई मुलाकात

प्रियंका गांधी जब 13 साल की थीं तब वो पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं। पहली ही मुलाकात में रॉबर्ट को प्रियंका की सादगी बहुत पसंद आई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातें होना शुरु हुआ और प्रियंका को वाड्रा पसंद आने लगे। दोनों का रिश्‍ता दोस्‍ती से शुरु हुआ और प्‍यार तक पहुंच गया।

कैसे किया था प्रपोज़

अपने एक इंटरव्‍यू में रॉबर्ट ने खुद बताया था कि ‘ मैं नहीं चाहता था कि हमारे इस रिश्‍ते के बारे में कोई जाने क्‍योंकि लोग इसे समझ नहीं पाते और कुछ अलग ही रूप दे देते।‘ प्रपोज़ करने की बात पर उन्‍होंने कहा कि प्रियंका को घुटनों के बल बैठकर उन्‍होंने प्रपोज़ नहीं किया था बल्कि दोनों ने साथ बैठकर अपने रिश्‍तों के बारे में गंभीरता से विचार किया था।

वहीं जब प्रियंका से उनकी लव लाइफ पर सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा कि ‘ जब वो रॉबर्ट से पहली बार मिली थीं तो वो बस 13 साल की थी। वे मुझसे वैसे ही मिलते थे, जैसे दूसरे दोस्‍तों से मिलते थे। ये बात मुझे उनमें पसंद आई थी।‘

घरवालों से करनी पड़ी बगावत

जब दोनों ने शादी का फैसला कर लिया तो अपना ये फरमान सुनाने दोनों अपने परिवारों के पास गए। खबरों की मानें तो पहले तो रॉबर्ट के पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बाद में उन्‍हें हां करनी पड़ी।

कैसे हुई थी मुलाकात

प्रियंका गांधी एक कॉमन फ्रेंड के घर पर रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं और दोनों दिल्‍ली के ब्रिटिश स्‍कूल में साथ-साथ पढ़ते थे। प्रियंका देश के प्रमुख राजनीतिक परिवार से थीं और रॉबर्ट बड़े बिजनेसमैन के बेटे थे।

प्रियंका की पसंद वाकई में लाजवाब है। रॉबर्ट वाड्रा को दिसंबर 2011 में एक अंग्रेजी अखबार द्वारा ‘ बेस्‍ट ड्रेस्‍ड मैन’ का खिताब दिया जा चुका है। वाड्रा को बाइक और कार के अलावा गोल्‍फ खेलने का भी बहुत शौक है। बिजनेस की बात करें तो रॉबर्ट वाड्रा का हैंडीक्राफ्ट आइटम्‍स और कस्‍टम ज्‍वेलरी का बिजनेस है। उनकी कंपनी का नाम आर्टेक्‍स एक्‍सपोर्ट्स है। इसके अलावा रॉबर्ट कई कंपनियों में पार्टनर भी हैं।

ये है प्रियंका गांधी की प्रेम कहानी –  वैसे प्रियंका गांधी की लव स्‍टोरी किसी फिल्‍म की कहानी से कम नहीं है। पहली ही मुलाकात में दोनों को एक-दूसरे में कुछ अलग लगा, फिर बात दोस्‍ती तक पहुंची और फिर प्‍यार हो गया। दोनों की लव स्‍टोरी बहुत ही खूबसूरत है।