ENG | HINDI

क्रांतिकारी से शासक, शासक से तानाशाह, मिलिए दुनिया के सबसे दुर्दांत तानाशाहों से

adolf-hitler

कहते है ना अति हर चीज़ की बुरी होती है

फिर चाहे वो कुछ कर गुजरने की या देशभक्ति की ही क्यों ना हो.

ना जाने कब क्रांतिकारी से आगे बढ़कर शासक बन जाते है और शासक से कब तानाशाह.
दुनिया में तानाशाही का इतिहास बहुत पुराना रहा है.

दुनिया के तकरीबन हर हिस्से में कभी न कभी तानाशाह हुए है.

आज आपको बताते है कुछ ऐसे तानशाहों के बारे में जिनके सामने दुनिया के बाकि तानाशाह कुछ नहीं थे, इनकी नृशंस्ता, पागलपन, जूनून ऐसा था की उसके सामने न इंसान की कीमत ना इंसान की जान की.

क्रांतिकारी से शासक, शासक से तानाशाह, मिलिए  दुनिया के सबसे दुर्दांत तानाशाहों से

माओ जेदोंग या माओ

mao

माओ को लोग आधुनिक चीन का निर्माता भी मानते है.  अमीर घर से आये माओ ने चीन में कम्युनिस्ट राज की स्थापना की. 1949 से लेकर माओ की मृत्यु तक चीन में उनकी सरकार रही. लेनिन और मार्क्स को कट्टरता ही हद तक मानने वाले माओ को लेकर लोगों में मतभेद है.

कुछ लोग उन्हें एक दार्शनिक शासक मानते है जिसने चीन को एक नया जन्म दिया वही दुसरे लोगों की नज़र में माओ एक तानशाह थे, जो अपनी सैन्य नीतियों और कानूनों के जरिये हर चीज़ पर नियंत्रण रखते थे.

कहा जाता है कानून के दुरूपयोग के अलावा माओ के शासन काल में उनकी गलत नीतियों की वजह से लाखों लोगों की मौत हुयी थी.

1 2 3 4 5 6 7