ENG | HINDI

महिलाओं की घट रही है शादी में रूचि, जानिए वजह

शादी में रूचि

शादी में रूचि – आजकल की महिलाएं आत्‍मनिर्भर बन गईं हैं जबकि पहले के ज़माने में वो पुरुषों पर निर्भर रहा करती थीं। अपनी हर इच्‍छा और जरूरत के लिए विवाह से पहले पिता, विवाह के बाद पति और पति के बाद  बेटे का मुंह ताकना पड़ता था।

लेकिन आज का परिवेश अलग है, आज की महिलाएं अपने पिता, पति और बेटे को बराबर से आर्थिक रूप से सपोर्ट कर सकती हैं। शायद यही वजह है कि महिलाओं की अब शादी में रूचि घटती जा रही है। पहले महिलाओं का पुरुषों के अलावा कोई सहारा नहीं था लेकिन अब वो अपनी जरूरतों को खुद पूरा कर सकती हैं और इतनी आत्‍मनिर्भर हो गईं हैं कि अब उन्‍हें अपने जीवन में पुरुषों की उतनी जरूरत महसूस ही नहीं होती जितनी पहले हुआ करती थी।

एक तरह से महिलाओं का आत्‍मनिर्भर बनना समाज की रीतियों और नियमों के खिलाफ हो गया है। अब महिलाओं की रूचि शादी में कम होने लगी है और अब वो खुद को पुरुषों के अधीन नहीं रखना चाहती हैं। बदलते परिवेश और अपनी स्‍वतंत्रता के नशे में चूर महिलाओं को शादी किसी बंधन की तरह लगने लगा है जिसमें फंसकर वो अपना जीवन बर्बाद नहीं करना चाहती हैं।

ये तो हमने आपको बताया कि अब महिलाएं शादी में ज्‍यादा दिलचस्‍पी नहीं रखती हैं लेकिन अगर महिलाएं शादी करें तो इसके लिए उनकी सही उम्र क्‍या होनी चाहिए। चलिए अब जानते हैं महिलाओं की शादी की सही उम्र के बारे में…

रिसर्च के मुताबिक 28 के बाद और 30 की शुरुआती उम्र में लोगों में तलाक लेने की संभावना कम पाई गई। वहीं 32 से अधिक उम्र पार करने वाले लोगों के शादी करने और 40 की उम्र के शुरुआती समय में शादी रचाने पर तलाक का खतरा बढ़ गया। 32 साल की उम्र के बाद शादी में  तलाक का खतरा हर साल 5 प्रतिशत बढ़ जाता है। 30 उम्र तक शादी करने वाले लोग अपनी शादी को लेकर ज्यादा सीरियस होते हैं और इन्हें अपनी शादी को सफल बनाने के लिए ज्यादा बोझ महसूस नहीं होता है। इस वजह से ये खुश रहते हैं और इनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहता है।

लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश

ये रिसर्च इंस्टी ट्यूट ऑफ फैमिली स्टडीज़ में प्रकाशित की जा चुकी है। इस स्‍टडी के मुताबिक 30 की उम्र में कपल्स ज्यादा समझदार होते हैं और आर्थिक रूप से भी मजबूत रहते हैं।

वोल्फिंगर ने आगे बताया कि देर से शादी करने वाले लोगा आर्थिक और मानसिक रूप से ज्यादा सशक्त होते हैं। 30 उम्र तक शादी करने वाले लोग अपनी शादी को लेकर ज्यादा सीरियस होते हैं।

इस रिसर्च के नतीजों को देखकर लगता है कि पुरुष और महिलाओं दोनों को ही 28 से 32 की उम्र में ही शादी करनी चाहिए। सांइस के मुताबिक शादी के लिए ये उम्र बिलकुल सही है।

वैसे देखा जाए तो आजकल लोग अपना करियर बनाने के चक्‍कर में शादी में रूचि खो रहे है,  देर से ही शादी करते हैं। अब तो लड़कियों को भी अपनी पढ़ाई पूरी करनी होती है और फिर जॉब करके करियर में सैटल होना होता है। इस सबके बाद ही लड़कियां शादी करने की सोचती हैं और इस सबके पूरा होते-होते उनकी उम्र 25 से तो ज्‍यादा ही हो जाती है।