विशेष

इस शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही पत्नियाँ हो जाती है नौ दो ग्याहरा !

पत्नियों के गायब होने का मामला – भारत में अजब-गजब बातें होना सामान्य बात है क्योंकि यहां पर हर दिन किसी-न-किसी प्रकार की गजब किस्से दिख ही जाते हैं।

ऐसा ही गजब वाकया है जोकि कई महिनों से बिहार में बीत रहा है। वह वाकया हालांकि जादूटोना से कमतर नहीं था। मगर उसके पीछे छिपा कारण, पढ़ने वालों के होश जरूर उड़ा देगा।

देखा जाए, बिहार का यह किस्सा वहां के स्थानीय लोगों के साथ स्थानीय पुलिस के लिए भी परेशानी का सबब बन गया था। क्योंकि पिछले कई महीनों से बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से पत्नियां गायब हो रही थीं। पत्नियों के गायब होने का मामला इस वर्ष का है जब एक विवाहित महिला बाढ़ स्टेशन से अचानक गायब हो गयीं, दरअसल, विवाहित महिला अपने पति के साथ व्रिकमशिला एक्सप्रेस से जा रही थी। तब महिला ने बाढ़ स्टेशन पर वॉशरूम जाने के लिए कहा।

मगर महिला वॉशरूम से दोबारा नहीं लौटी। पति ने घण्टों पत्नी के इंतजार के बाद बाढ़ स्टेशन में रपट दर्ज करवा ही दी ।

हालांकि बाढ़ स्टेशन पर यह केस पहला नहीं था।

इससे पहले भी पत्नियों के गायब होने के केस वहां पर आ चुके थे। इस वर्ष के अप्रैल माह में जब एक जोड़ा, इंटरसिटी ट्रेन से अपने घर भागलपुर वापस जा रहा था। तो बीच में अथमलगोला स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही महिला ने वॉशरूम जाने की बात कही। मगर आधे घण्टे बाद, जब उसकी पत्नी वापस नहीं आयी फिर उसने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के बाद महिला के पति ने बाढ़ स्टेशन में अपनी पत्नी की गायब होने की रपट दर्ज करवाई।

गौरतलब है कि पत्नियों के गायब होने का यह सिलसिला, पिछले साल से घट रहा है। मगर यह मामल पहली बार तब सामने आया जब बीते साल 30 मई को कैपिटल एक्सप्रेस से एक बैंक अधिकारी की पत्नी अचानक गायब हो गयी थी।

आपको यह सुनकर अचरज जरूर लगेगा कि बैंक अधिकारी की पत्नी का गायब होना, सामान्य बात ही थी। क्योंकि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागी थी। जो महिला ने थाने पर पहुंच कर एसएसपी को बता दिया था। महिला ने साथ में यह भी बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही रहना चाहती है।

हालांकि आप पत्नियों के गायब होने का मामला और कारण  जानकर दंग जरूर हो गए हों। क्योंकि अगर आप यह पूरा वाकय पढ़कर इसे जादू टोना समझने की भूल कर रहे थे तो यह गलत है। लेकिन इसके पीछे जो वजह है वह आज के समय की सामान्य सी बात ही है लेकिन पत्नियां के स्टेशनों से गायब होने के यह अद्भुत किस्से गजब जरूर है।

Taruna Negi

Share
Published by
Taruna Negi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago