Categories: विशेष

हिंदुस्तानी मुसलमान अरबी मुसलमानों की नक़ल नहीं कर रहे हैं! जानिये क्यों रमदान हो गया रमज़ान?

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक विवाद छिड़ा हुआ है|

या यूँ कहिये कि विचार-विमर्श से बात शुरू हुई थी और उसने रूप ले लिया एक बहस का!

बात इतनी सी थी कि हिंदुस्तानी मुस्लिम रमज़ान को रमदान क्यों कह रहे हैं? क्यों रमदान हो गया रमज़ान?

असल में रमदान शब्द सऊदी अरेबिया में इस्तेमाल किया जाता है और भारत में हम हमेशा से रमज़ान मुबारक ही कहते-सुनते आये हैं| फिर अचानक यह बदलाव क्यों?

जितने मुँह उतनी बातें!

हर किसी को इसके पीछे छुपे कारण के बारे में पता हो, यह ज़रूरी तो नहीं और इसीलिए हर कोई अपने हिसाब से अटकलें लगा रहा था| किसी ने कहा कि आई इस आई इस के आतंकवादियों के प्रचार की वजह से यह बदलाव आया है तो कोई कहने लगा कि ये अरब देशों की चाल है हिंदुस्तानी मुसलमानों को बरगलाने की!

पर सच इतना ख़ौफ़नाक या गंभीर नहीं जितना की लोगों ने उसे दिखाने की कोशिश की थी| बात बड़ी ही सरल है| मुस्लिम कैलेंडर हमेशा से अरबी भाषा में ही लिखा जाता रहा है और क़ुरान अरबी भाषा में ही लिखी गयी लेकिन हिंदुस्तान में उस भाषा ने अलग रूप अख्तयार कर लिया| हमारे यहाँ उर्दू भाषा बोली जाती है जो की पर्शियन, अरबी और संस्कृत भाषा का मिश्रण है| तो इस नयी भाषा में कुछ लफ्ज़ वैसे ही हैं जो सदियों से चले आ रहे हैं और कुछ शब्दों ने एक नयी पहचान बना ली और रोज़मर्रा के जीवन में इस्तेमाल में आने लगे|

अरबी भाषा में रमदान के महीने को ऐसे लिखते हैं: दा

पर्शियन मेंको बोला जाता हैज़द

बस, इसी मिश्रण और भाषा के अलग चोगा पहनने की वजह से हिंदुस्तान में रमदान हो गया रमज़ान!

फर्क कुछ भी नहीं है, न ही कहीं कोई षड़यंत्र रचा जा रहा है!

दोनों शब्दों के मतलब एक से ही हैं; बस अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह से उन्हें बोला जाता है|

अगर हिंदुस्तानी मुसलमान रमज़ान की जगह रमदान कहना चाहें तो वो ग़लत नहीं होगा और ना ही यह अरबियों की नक़ल करने जैसे होगा!

उम्मीद है लोग इन मतभेदों को भुला इस पाक त्यौहार को मनाएँ और अमन-शान्ति की दुआ करें!

Youngisthan

Share
Published by
Youngisthan

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago