धर्म और भाग्य

जानिए भगवानों के वाहन हमेशा ‘पशु’ ही क्यों होते है?

अक्सर आप मंदिर में जाते है और वहां अलग-अलग भगवान के दर्शन करते है, लेकिन क्या आपने कभी भगवान से जुड़ी एक सामान्य सी बात पर ध्यान दिया है?

हम बात कर रहे है भगवान के वाहन की।

जी हाँ लगभग सभी भगवान के वाहन पशुओं को ही माना गया है। जैसे भोलेनाथ के नंदी, माँ दुर्गा के शेर, भगवान विष्णु के गरुढ़ से लेकर इंद्र के ऐरावत हाथी तक सभी पशु है।

हर भगवान के वाहन पशु है – लगभग सभी देवी-देवता पशुओं पर ही सवार है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सर्वशक्तिमान देवताओं को आखिर क्यों पशुओं की सवारी करनी पड़ी।

जबकि वे तो अपनी शक्तिओं से एक पल में कही भी जा सकते थे। आखिर ऐसा क्यों है कि हर भगवान के साथ कोई ना कोई पशु जुड़ा हुआ है? आखिर ऐसी क्या वजह है कि भगवान के वाहन पशु ही बने?

वैसे आपके मन में भी इस तरह का सवाल उठता होगा कि भगवान की सवारी के लिए कोई पशु ही क्यों बेहतर माना गया। तो हम आपको बता दें कि पशुओं को भगवान से जोड़ने के पीछे कई सारे कारण है। दरअसल इसके पीछे कई आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और व्यावहारिक कारण है। देवताओं के साथ पशुओं को उनके व्यवहार और स्वभाव के अनुरूप जोड़ा गया है।

जैसे भोलेनाथ का स्वभाव भोला-भाला है लेकिन क्रोध आने पर भयंकर हो जाते है तो उनका वाहन नंदी है जो स्वभाव से भोले-भाले है लेकिन क्रोध आने पर किसी के काबू नहीं आते है। ठीक उसी प्रकार माँ दुर्गा तेज शक्ति और सामर्थ्य की प्रतिक है तो उनकी सवारी सिंह है या शेर है। इसी प्रकार बाकी देवताओं के स्वभाव के आधार पर उनके साथ पशुओं को जोड़ा गया है। वहीं इसका दूसरा सबसे बड़ा कारण है पशुओं की रक्षा क्योंकि पशुओं को भगवान से जोड़े जाने के कारण उनके खिलाफ हिंसा नहीं हो सकती है अगर ऐसा नहीं होता तो बहुत से ऐसे पशु है जिनका अब तक अस्तित्व ही ख़त्म हो गया होता।

हर भगवान के साथ एक पशु को जोड़कर भारतीय मनीषियों ने प्रकृति की और जीवों की रक्षा का संदेश दिया है।

इस तरह भगवान के वाहन पशु है – हर पशु किसी ना किसी भगवान का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए उनके साथ कोई हिंसा नहीं किया जाना चाहिए बस इसका मूल सन्देश यही है।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago