ENG | HINDI

इन चीज़ों में दूसरों से पीछे है मायानगरी मुंबई

मायानगरी मुंबई

मायानगरी मुंबई – भले ही देश की राजधानी दिल्‍ली हो लेकिन आर्थिक राजधानी तो मायानगरी मुंबई ही है।

इस खूबसूरत शहर को सपनों का शहर भी कहा जाता है क्‍योंकि यहां आने वाला हर शख्‍स अपनी आंखों में एक सपना लेकर आता है – कुछ बनने का सपना, कुछ कर दिखाने का सपना।

दूर से देखकर तो आपको भी लगता होगा कि इस शहर के पास वो सब कुछ है जो दूसरों के पास नहीं है। यहां पैसा है, नाम है, शोहरत है और वो सब कुछ है जिसका सपना हर इंसान देखता है।

क्‍या आपने कभी सोचा है कि मुंबई जैसा शहर भी बाकी शहरों से किसी चीज़ में कम हो सकता है।

जी हां, ऐसा हो सकता नहीं है ऐसा है। आज हम आपको मायानगरी की उन चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस शहर में तो नहीं है लेकिन बाकी शहरों में मौजूद है।

मुंबई मेट्रो

पिछले महीने मेरे एक मित्र मुंबई की यात्रा पर गए थे और उन्‍होंने बताया कि मुंबई में मेट्रो की सुविधा पूरे शहर में ना होकर केवल कुछ ही रूटों पर उपलब्‍ध है। यहां पर दिल्‍ली और कोलकाता जैस टॉप शहरों की तरह मेट्रो की ए.सी वाली यात्रा का मज़ा नहीं मिल पाएगा। मुंबई में तो आम लोग लोकल ट्रेन से सफर करते हैं और आपको भी इसी में जाना पड़ेगा। सबसे बुरी बात तो ये है कि लोकल ट्रेन में आपको एक टांग पर खड़े होकर जाने की भी जगह नहीं मिलेगी।

खाने के मामले में

खाने के मामले में दिल्‍ली शहर टॉप पर है। यहां आपको हर तरह का खाना मिल जाएगा वो भी टॉप के स्‍वाद का लेकिन मुंबई शहर में ऐसा नहीं है। अगर आप दिल्‍ली से मुंबई घूमने जाएंगें तो आपको भी ये अहसास हो ही जाएगा कि मुंबई और दिल्‍ली के खाने में कितना फर्क है। दिल्‍ली की पानीपूरी जितनी ज्‍यादा टेस्‍टी होती है मुंबई की पानीपूरी उतनी ही फीकी। दिल्‍ली में छोले-भठूरे सबसे ज्‍यादा फेमस हैं जबकि मुंबई में तो आपको ये सब कहीं नहीं मिलेगा।

ऑटो की लगती है लाइन

क्‍या आपने कभी सोचा है कि जहां दिल्‍ली जैसे शहरों में मेट्रो के टोकन के लिए लाइन में लगना ही मशक्‍कत का काम लगता है वहीं मुंबई में तो ऑटो तक के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगती हैं। जी हां, ये सच है कि मुंबई की आबादी इतनी ज्‍यादा बढ़ गई है कि यहां पर आपको परिवहन की सुविधा बहुत ही मुश्किल से मिल पाएगी। ऐसे में आपको भी बस के धक्‍कों से बचने के लिए ऑटो की लाइन में लगना पड़ेगा।

वाकई में इन चीज़ों के बारे में जानने के बाद तो लगता है कि मायानगरी मुंबई की लाइफ कितनी मुश्किल है। इस शहर में रात तो कभी होती नहीं लेकिन लगता है कि यहां के दिन भी बहुत मुश्किल होते हैं। अमूमन बॉलीवुड, क्रिकेट और नामचीन हस्तियों के घर मुंबई शहर में ही हैं लेकिन अगर इन सबको छोड़ दिया जाए तो आम लोग मुंबई में निचले स्‍तर का जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां पर आपको रहने के लिए घर तक नहीं मिल पाएगा।