ENG | HINDI

लड़को की ये अदाएं लड़कियों को आती हैं बहुत पसंद !

लड़कों की अदाएं

लड़कों की अदाएं – किसी को पसंद करना, उसके दिल में जगह बनाना, उससे प्यार करना और उसका प्यार पाना, ये कुछ ऐसी बातें हैं जिनके बारे में जितनी बात की जाएं और जिन्हे जितना समझा जाए वो कम ही रहेगा।

अक्सर ही लड़कियों के दिल में क्या चल रहा है, इस बात को लड़के नहीं समझ पाते हैं और वहीं कईं बार लड़कियां भी लड़कों के मन को नहीं पढ़ पाती हैं।

हालांकि ये बात भी सच है कि लड़कियों को समझना, लड़कों की तुलना में थोड़ा मुश्किल है लेकिन नामुमकिन नहीं है।

आपने अक्सर दखा होगा कि कुछ लड़के बड़ी ही आसानी से किसी लड़की के दिल में जगह बना लेते हैं तो वहीं कुछ लड़के ऐसा करने में नाकामयाब रहते हैं। वैसे, इसके पीछे कोई बड़ी वजह नहीं है। दरअसल, लड़कियां, अपने पार्टनर में कुछ खास नहीं ढूंढती बल्कि लड़कों की जो बातें लड़कियों का दिल जीतती हैं वो बहुत ही छोटी हैं।

आइए जानते हैं लड़कों की अदाएं और इनके बारे में

परफेक्ट लुक्स-

यूं तो लुक्स किसी रिश्ते में ज्यादा मायने नहीं रखते लेकिन शुरूआती तौर पर लड़कियां जब किसी लड़के को नोटिस करती हैं तो उसके परफेक्ट लुक्स पर उनका ध्यान ज़रूर जाता है।

लड़को की अदाएं

मेहनती और समझदार-

लड़कियों को मेहनती औऱ समझदार लड़के पसंद आते हैं। अपनी मेहनत के बल पर दुनिया जीतने की ख्वाहिश रखने वाले और हर परिस्थिति में समझदारी से काम लेने वाले लड़के, लड़कियों को आकर्षित करते हैं।

लड़कों की अदाएं

उनका ध्यान रखने वाला-

लड़कियां अपने पार्टनर से उम्मीद करती हैं कि वो उन्हे समझे, उनके साथ वक्त बिताएं और उनकी बातें सुनें, ऐसा करने वाले लड़के, लड़कियों के दिल को लुभाते हैं।

लड़कों की अदाएं

बियर्ड हो तो क्या कहना-

एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि लड़कियों को क्लीन शेव की तुलना में बियर्ड वाले लड़के ज्यादा पसंद आते हैं।

लड़कों की अदाएं

घर के कामों में हाथ बंटाने वाले-

लड़कियां अपने पार्टनर से उम्मीद करती हैं कि वो घर के छोटे-बड़ें कामों में उनकी मदद करें, अगर ज्यादा नहीं तो कम से कम कुछ कामों में तो उनका हाथ बंटाएं।

लड़कों की अदाएं

उन्हे और उनसे जुड़े लोगों की अहमियत समझने वाले-

लड़कियां चाहती हैं कि लड़के उन्हे समझे, उन्हे अहमियत दें और साथ ही साथ उनके परिवार के लोगों का भी उस तरह ख्याल रखें जैसे कि वो अपने परिवार का रखते हैं।

लड़कों की अदाएं

उनके साथ वक्त बिताएं-

लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं जो उनके साथ समय बिताएं, उन्हे इस बात का एहसास करवाएं कि वो उनके लिए कितनी खास है।

लड़कों की अदाएं

लड़कों की अदाएं – अगर आप भी किसी लड़की को पसंद करते हैं तो अपने अंदर इन गुणों को विकसित करने की कोशिश करें और ये क्वालिटीज़ थोड़े समय के लिए नहीं, बल्कि हमेशा के लिए अपने अंदर बनाए रखेँ।