ENG | HINDI

ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकार्ड्स, जिनके बारे में सुनकर उड़ जाएंगे होश

अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकार्ड्स

अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकार्ड्स – दुनिया में हर कोई अपना नाम रोशन करना चाहता है और जब बात हो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तो ये सोने पर सुहागा हो जाता है।

दुनिया में कई ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने कुछ अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकार्ड्स अपने नाम किए हैं।

आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकार्ड्स के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकार्ड्स –

अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकार्ड्स

ऑस्ट्रिया के रहने वाले जोसेफ टोंटलिंग ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जिसके बारे में सुनकर सबके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस शख्स ने अपनी बॉडी पर आग लगाकर घोड़े से खिंचवाने का अजीब रिकॉर्ड बनाया है। 2015 में बने इस रिकॉर्ड में उन्होंने अपने शरीर पर आग लगाकर उसे घोड़े से करीब 500 मीटर तक खिंचवाया था। इतना ही नहीं इस रिकॉर्ड को बनाने के बाद जोसेफ ने अपने शरीर में आग लगाकर उसे बाइक से करीब 582 मीटर तक खिंचवाया था। बता दे कि इस खतरनाक स्टंट के दौरान जोसेफ ने ऐसे कपड़े पहने थे, जिनकी वजह से आग की लपटे उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकी।

अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकार्ड्स

अपनी शादी के लिए हर कोई डिजाइनर ड्रेसेस तैयार करवाता है। लेकिन जमैका में एक ऐसी सामूहिक शादी हुई थी, जिसमें करीब 29 जोड़े निर्वस्त्र होकर शादी के बंधन में बंधे थे और उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकार्ड्स

मधुमक्खी का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे लोगों की हवा टाइट हो जाती है। लेकिन चीन के बी-कीपर शी पिंग ने अपने शरीर पर 4 लाख 56 हजार मधुमक्खियों को बैठाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। बी-कीपर शी पिंग मधुमक्खियों  के साथ दोस्त की तरह खेलते हैं। ऐसा उन्होंने अपने शहद के प्रचार के लिए किया था।

अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकार्ड्स

एकाटेरिना लिसिना दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली महिला है। लिसिना की टांगे इतनी ज्यादा लंबी होने के कारण वो एक नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुईं। उनकी टांगो की लम्बाई 52 इंच हैं।

अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकार्ड्स

इन अजीबोगरीब रिकार्ड्स की लिस्ट में नताशा वेरूस्का का नाम भी शामिल है । वेरूस्का ने सबसे लम्बी तलवार निगलकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने ये रिकॉर्ड साल 2009 में अपने नाम किया था। नताशा ने 58 सेंटीमीटर का तलवार को निगलकर उसे बाहर निकाल लिया था।

अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकार्ड्स

यूनाइटेड किंगडम के साइमन एलमोर नामक एक शख्स ने अपने मुँह में पूरे चार सौ स्ट्रॉ रखकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने ये रिकॉर्ड साल 2009 में अपने नाम दर्ज कराया था। साइमन एलमोर ने चार सौ स्ट्रॉ को 10 सेकंड तक अपने मुँह में रखा था।

ये है अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकार्ड्स – आपको इन अजीब रिकार्ड्स के बारे में पढ़ने में मजा आया हो तो इस स्टोरी को शेयर जरूर कीजिएगा।