विदेश

ये हैं दुनिया के कुछ अजीबोगरीब स्कूल, जहां पढ़ाई के अलावा सब कुछ होता है

अजीबोगरीब स्कूल – शिक्षा हर व्यक्ति के विकास के लिए जरुरी है ।

कई देशों में बजट का एक बड़ा हिस्सा शिक्षा के लिए निर्धारित किया जाता है। हमारे देश में ही शिक्षा के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। पढ़ाई-लिखाई ही एक मात्र ऐसी प्रक्रिया होती हैं जो बच्चों के जीवन को उज्जवल बनाती है।

इसके बिना तो जैसे कभी जीवन का अंधकार ही नहीं छट पाता। शिक्षा एक तरह की प्रक्रिया होती है और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में बच्चों का अहम योगदान होता है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी की रेस को जीतने के लिए शिक्षा ही मददगार साबित होती है। शिक्षा की प्रक्रिया के जरिए देश के लिए एक नया पौधा तैयार किया जाता है ताकि वो बड़ा होकर पेड़ बने और ढेर सारे फल दे। जब बात की जाए शिक्षा की तो ये शिक्षकों के बिना तो अधूरी ही है।

आज हम आपको कुछ ऐसे मशहूर अजीबोगरीब स्कूल के बारे बता रहे हैं जो ना सिर्फ अजब-गजब है, बल्कि इनके नियम-कायदे भी सबसे अलग है।

अजीबोगरीब स्कूल –

१ – एबो एलिमेंट्री स्कूल

यह एक ऐसा स्कूल है, जो जमीन के ऊपर नहीं बल्कि  अंदर बना हुआ है। इस स्कूल में प्रवेश करने के लिए तीन रास्ते बने हैं। इन तीनों ही रास्तों में बड़ा सा दरवाजा लगा है और उस एक दरवाजे का वजन 800 किलोग्राम है। यानि अगर गलती से भी कोई बच्चा स्कूल के अंदर रह जाए तो वो अकेले इस दरवाजे को नहीं खोल पाएगा।

२ – ग्रे स्कूल ऑफ विजार्डी

हैरी पॉटर फिल्म तो लगभग सभी लोगों ने देखी है और उसके जादुई स्कूल के बारे में भी हर कोई जानता है। ग्रे स्कूल ऑफ विजार्डी को हैरी पॉटर के डंबलडोर की तरह ही दिखने वाले ओबेरॉन ज़ेल रैवेनहार्ट ने बनाया है। साल 2004 में ये ये स्कूल बना था और इसकी खास बात यह है कि यहां ऑनलाइन पढ़ाई होती है। इतना ही नहीं इस स्कूल में भी हैरी पॉटर की तरह ही काला जादू सिखाने वाला विभाग भी है।

३ – ब्रूक लिन फ्री स्कूल

आमतौर पर सभी स्कूल में पढ़ाई, होमवर्क और एग्जाम का झंझट होता है। लेकिन इस स्कूल में ऐसा कुछ भी नहीं है। यहां ना तो एक्जाम होती है, ना रिजल्ट आता है और ना ही होमवर्क दिया जाता है। इस स्कूल में जिसका जो मन करे वह वो सब्जेक्ट पढ़ सकता है। एक और हैरानी वाली बात यह है कि इस स्कूल में टीचर ही नहीं होते हैं।

४ – ट्राबाजो या स्कूल

स्पेन के इस स्कूल में गणित या विज्ञान नहीं बल्कि वैश्यावृत्ति की बारीकियां सिखाई जाती हैं। यहां बच्चे पैसे देकर एडमिशन करवाते हैं और वैश्यावृत्ति के बारे में जानकारी लेते हैं। इस स्कूल को स्पेन की सरकार ने मान्यता भी दे रखी है।

५ – हेजल वुड एकेडमी

यह स्कूल स्कॉटलैंड में है और यहां पर ऐसे बच्चों को दुनियादारी सिखाई जाती है जो देख-सुन नहीं सकते हैं। इस स्कूल की सभी दीवारों और जमीन में खास तरह की डिजाइन्स और वाइब्रेशंस हैं, जिसके जरिए बच्चे अपना रास्ता स्वयं ही तय करते हैं।

दुनिया के सभी स्कूल एक से नहीं होते हैं। मगर ये 5 स्कूल  तो कुछ ज्यादा ही अनोखे हैं। कुछ स्कूलों के बारे में जानकर तो वहां एडमिशन लेने का मन करने लगा है।  सही बात है ना?

Ayushi Sharma

Share
Published by
Ayushi Sharma

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago