धर्म और भाग्य

इस तरह आप खुद देख सकते हैं अपना भविष्य !

भविष्य – मनुष्‍य का शरीर चाहे कितना भी कमज़ोर या ताकतवर क्‍यों ना हो उसकी आत्‍मा पूरी तरह से सशक्‍त और ताकतवर होती है। आप सोच भी नहीं सकते,  इतनी ज्‍यादा शक्‍ति हमारे भीतर छिपी होती है। इस शक्‍ति को जानना, समझना और पहचानना मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं है।

कभी-कभी हमारे साथ कुछ ऐसा होता है जिसकी भनक हमें पहले से ही लग जाती है। ये कुछ अच्‍छा भी हो सकता है और बुरा भी। आपने भी कई बार अहसास किया होगा कि आपको आने वाली किसी घटना का अहसास पहले ही हो गया होगा। क्‍या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्‍यों होता है?

दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि आपके अंदर बैठी शक्‍ति आपको पूर्वानुमान करने की क्षमता देती है।

आम भाषा में आप इस अहसास को इंट्यूशन या आभास कहते हैं। कुछ लोग इसे बुद्धिमत्ता का अगला पड़ाव भी कहते हैं। वैज्ञानिक ने भी इंसान के अंदर छिपी भीतरी शक्‍ति को माना है। अगर आप अभी तक अपने भीतर छिपी शक्‍तियों से अंजान हैं, अभी तो आप अपनी आत्‍मा की क्षमता को पहचान नहीं पाए हैं तो उसके लिए आपको सबसे पहले अपने अंदर की भीतरी शक्‍ति को जागृत करने की जरूरत है।

आइए जानते हैं कि किस तरह आप अपनी आत्‍मा की शक्‍ति को पहचानकर उसे जागृत कर सकते हैं। इसे जागृत करने के बाद आप भविष्य में होने वाली घटनाओ का पूर्वानुमान लगा सकते हैं। इसके कुछ तरीके आपके काम आ सकते हैं।

– अपनी भीतरी शक्‍ति को जागृत करने का सबसे सरल तरीका है ध्‍यान। ध्‍यान के माध्‍यम से मानसिक और आत्‍मिक रूप से शांत रह कर आप अपनी भीतरी शक्‍तियों से संबंध कायम कर सकते हैं। अपनी श्‍वास, आसपास की घटनाओं और साथ ही अपनी थर्ड आई यानि तीसरी आंख पर ध्‍यान दें।

– कई बार हम ऐसी चीज़ों में उलझ जाते हैं जो हमारे लिए कोई मायने नहीं रखती है। ये बातें हमारे भविष्य या अतीत से जुड़ी हो सकती हैं, जिनका हमारे वर्तमान से कोई संबंध नहीं है। ये सभी बातें हमारी आध्‍यात्मिक ऊर्जा और शक्‍तियों को बाधित करती हैं। सबसे पहले इनसे बचते हुए हमे हमेशा अपने वर्तमान के बारे में सोचना चाहिए।

– अगर आप अपने वर्तमान से खुश नहीं हैं या उसमें उलझकर रह गए हैं तो आपको अपने ऊपर और अपने मन पर विश्‍वास करना चाहिए। किसी भी तरह की मुश्किल या परिस्थिति से निकलने के लिए आपको अपने मन की सुननी चाहिए। मन की आवाज़ की राह पर ही चलें।

– हमारे आसपास के वातावरण में अच्‍छी और बुरी सभी तरह की ऊर्जाए होती हैं। इनमें से अगर कोई आपको कोई संदेश देना चाहती हैं तो आपको अपने पास एक अजीब सी वाइब्रेशन महसूस होगी। अगर आपको कुछ ऐसा महसूस होता है तो उसे गंभीरता से लें और समझें कि वो आपको किस ओर इशारा कर रही हैं।

– जब आप अपने इंट्यूशन पर भरोसा करने लगेंगें तो आप अपने आसपास के वातावरण में मौजूद ऊर्जाओं को और बेहतर तरीके से जानने लगेंगे। आपको कुछ ऐसे अहसास हो सकते हैं जिनके ज़रिए आपको वास्‍तविकता का ज्ञान होगा और आप सही और गलत के बीच भेद कर पाएंगें।

अगर आप इन तरीकों से अपने भीतर की शक्‍ति को जागृत कर लेते हैं तो आप अपने और अपने आसपास के दूसरे लोगों के भविष्य का अनुमान लगा सकते हैं।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago