विशेष

इस जॉब को पाने के लिए लड़कियों को देना पड़ेगा वर्जिनिटी टेस्‍ट

वर्जिनिटी टेस्‍ट – दुनियाभर में कई तरह कई तरह की अजीब चीज़ें होती रहती हैं।

आप सभी जानते हैं कि दुनियाभर में आजकल जॉब की कितनी कमी है और नौकरी पाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर जॉब देने वाली कंपनियां भी अजब-गजब शर्तें कैंडिडेट्स के आगे रख देती हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसा ही बताने जा रहे हैं जिसमें नौकरी पाने के लिए लोगों के एक अनोखे टेस्‍ट से गुज़रना पड़ता है। दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां पर महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए अपना वर्जिनिटी टेस्‍ट करवाना पड़ता है। जी हां, आपने बिलकुल सही सुना। इस देश में अगर कोई महिला पुलिस में भर्ती होना चाहती है तो उसे इससे पहले ये साबित करना होता है कि वो वर्जिन है या नहीं। महिलाओं की भर्ती से पहले उनका वर्जिनिटी टेस्‍ट करने के लिए मेडिकल चेकअप भी होता है।

यही नहीं इंटरव्‍यू के दौरान महिलाओं को अपनी खूबसूरती का भी पूरा प्रदर्शन करना पड़ता है। इसी के आधार पर उन्‍हें पुलिस में भर्ती होने के लिए सिलेक्‍ट किया जाता है। खास बात यह है कि इस सिलेक्‍शन कमेटी में केवल पुरुष होते हैं।

अब आपको बता ही देते हैं कि ऐसा अजब कारनामा किस देश में होता है। तो जनाब हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया की। इस देश में महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए एक खास तरीके का टेस्‍ट पास करना होता है। इस दौरान जज उन लड़कियों का चयन करते हैं जो बहुत खूबसूरत होती हैं।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया की मॉडर्न पुलिस फोर्स वहां की आजादी के बाद 1946 में बनी थी। इसके लगभग 20 साल बाद 1966 में पुलिस को मिलिट्री के अधीन कर दिया गया। 1999 में प्रेजिडेंट सुहार्तो के इस्‍तीफे के बाद दोबारा पुलिस फोर्स को ऑटोनोमी मिली।

इंडोनेशिया में पुलिस भर्ती के दौरान होने वाले इस वर्जिनिटी टेस्‍ट के खिलाफ 2014 में वर्ल्‍ड हैल्‍थ ऑर्गनाइजेशन ने एक गाइडलाइन जारी की थी। इंडोनेशिया की मानव अधिकारी संगठन ने इसके खिलाफ कदम उठाए लेकिन फिर भी प्रशासन कोई सख्‍त उठा पाने में असफल ही रहा है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बारे में जब आर्मी फोर्स के जनरल मोल्‍डोको से पूछा गया तो उनका जवाब था कि इस टेस्‍ट से क्‍या प्रॉब्‍लम है। मुझे नहीं लगता कि किसी को इस टेस्‍ट से कोई प्रॉब्‍लम होनी चाहिए। ये तो एक अच्‍छा काम है फिर इसकी आलोचना क्‍यों हो रही है ?

अब इस जवाब से तो आप समझ ही गए होंगें कि इस टेस्‍ट को लेकर वहां पर क्‍या हालात हैं। चलो मान लेते हैं कि इस टेस्‍ट से कोई प्रॉब्‍लम नहीं है लेकिन इस टेस्‍ट की जरूरत भी तो नहीं है। भला, पुलिस में भर्ती होने के लिए महिलाओं को वर्जिन होना क्‍यों जरूरी है और इस तरह शादीशुदा औरतें तो इस देश में पुलिस में भर्ती हो ही नहीं सकती हैं।

अच्‍छा है भारत में ऐसा कोई टेस्‍ट नहीं होता वरना उसे बदलने में यहां सालों निकल जाते हैं क्‍योंकि भारत में बदलाव लाने में सालों का समय ही लगता है और इसके लिए लाखों लोगों को कुर्बानी भी देनी पड़ती है।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago