ENG | HINDI

विलेन के यह नाम सुनकर हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे आप

विलेन के नाम

विलेन के नाम – बॉलीवुड में भले ही एक विलेन टाइटल पर फिल्म बन चुकी है, लेकिन फिल्मों में विलेन के वो हैरतअंगेज कारनामें लगभग गुम हो गये हैं।

जब खलनायक हीरोइन को पाने के लिए हीरो के सामने तरह-तरह की चुनौतियां डालता था। इस तरह के अजीब कारनामें नब्बे के दशक की फिल्मों में भरपूर देखे जा सकते हैं। जहां हर फिल्म में हीरो के विपरीत विलेन का चरित्र जरूर रखा जाता था। इस लिए उस दौर में हर विलेन के नाम अलग व उसकी अलग एक शैली यानी स्टाइल भी दिखाई देता था। जिसे प्रशंसकों ने साल-दर-साल याद भी रखा। हालांकि एक तरफ इन विलेन के हैरतअंगेज एक्ट देखकर जहां दिल में दहशत पैदा हो जाती थी। वहीं इन विलेन के नाम सुनकर मुंह से हंसी भी न रुक पाती थी।

अगर आप अंदाज अपना-अपना व मिस्टर इंण्डिया के विलेन के फनी नाम कुछ-कुछ भूल गये हैं तो एक बार यहां हीरो के जानी दुश्मन यानी विलेन के वो फनी नाम पढ़कर दोबारा लोट-पोट होने के लिए तैयार हो जाएं।

विलेन के नाम 

१ – परेश रावल- पिंकी

अभिनेता परेश रावल ने लगभग हर फिल्म के लिए अलग कैरेक्टर दिये हैं। फिल्मों में परेश रावल को हीरो का साथी, फनी कैरेक्टर व पुलिस वाले की भूमिका के साथ विलेन का रोल में भी देखा गया है। देखा जाए परेश रावल ने विलेन की भूमिका कई बार निभायी है, लेकिन उन सभी में उनका दाउद फिल्म में पिंकी नाम बेहद फनी है जो किसी विलेन को स्यूट नहीं कर रहा।

विलेन के नाम

२ – मोहन आग्शे-खोका सिंह

त्रिमूर्ति फिल्म का खोका सिंह का नाम लोग चाह कर भी नहीं भूल सकते हैं। क्योंकि उस फिल्म से अभिनेता मोहन आग्शे को काफी वाहवाही मिली थी। अब वो वाहवाही उनको विलेन के अभिनय के लिए मिली हो, लेकिन खोका सिंह के नाम पर विलेन की भूमिका के लिए मोहन को कभी भूलाया ही नहीं जा सकता। वाकई क्या नाम गढ़ा था खोका !

विलेन के नाम

३ – शक्ति कपूर- क्राइम मास्टर गो गो

फिल्म अंदाज अपना-अपना में आंखे निकाल कर गोटिया खेलने वाले क्राइम मास्टर गो गो, एक फनी विलेन थे। इसके साथ ही उनका नाम के अलावा डायलॉग भी काफी मजाकिया अंदाज में लिखे गये थे।

विलेन के नाम

४ – अमरीश पुरी -मोगेम्बो

मिस्टर इण्डिया का मोगेम्बो, अमरीश पुरी ने इस फिल्म से विलेन का अलग ही स्तर बना दिया था। जो दर्शकों को आजतक याद है। फिल्म में अमरीश पुरी का मोगेम्बो नाम के साथ उनका बार-बार मोगेम्बो खुश हुआ बोलने का अंदाज ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया था। हालांकि अमरीश ने विश्वात्मा में अजगर जुर्रात नाम से विलेन की भूमिका निभायी थी। जो मोगेम्बो के स्तर जैसी ही थी।

विलेन के नाम

५ – कुलभूषण- शाकाल

कभी आप अपने दुश्मन को शाकाल नाम से पुकारने का सोच भी सकते हैं। शायद नहीं लेकिन शान फिल्म में अमिताभ बच्चन व शशि कपूर ने अपने भाई व हीरोइन को बचाने के लिए हर एक मिनट पर शाकाल नाम जैसे विलेन को चुनैति दी थी। अब भला यह अजीब नाम सुनकर कुलभूषण को कैसा लगा होगा। इसका अंदाजा शायद ही कोई लगा सकें !

विलेन के नाम

ये है विलेन के नाम – एक ओर बॉलीवुड से विलेन की भूमिका खत्म हो रही है लेकिन नब्बे के दशक में विलेन के वो नाम आजतक दर्शकों को हंसाने में पीछे नहीं हैं ।