ENG | HINDI

वियतनाम का ये Golden Bridge टिका है दो हाथों पर, बार-बार करेगा आपको इसे देखने का मन

Golden Bridge

Golden Bridge – प्रकृति की सुदंरता तो लोगों को हमेशा से आकर्षित करती रही है लेकिन जब आर्टिफिशल सुंदरता भी लोगों को आकर्षित करने लगे तो समझ जाएं कि कलाकर के पास कोई अनोखा गुण हैं। क्योंकि इंसान को आकर्षित करना काफी मुश्किल है।

यह अनोखा गुण वियतनाम के golden bridge में साफ नजर आ जाता है जिसे एक बार देखने के बाद आपकी आंखें जरूर ठहर जाएंगी और आप इसे बार-बार देखने के लिए वियतनाम जाएंगे।

Golden Bridge

वियतनाम का आकर्षण

वैसे तो वियतनाम में कई प्राकृतिक जगहें हैं और यहां की सुंदरता हर किसी को अपने देश घूमने के लिए बुलाती है। इस बार लिस्ट में एक और जगह शामिल हो चुकी है लेकनि यह प्राकृतिक नहीं है। इसे हाल ही में बनाया गया है लेकिन यह अपनी सुंदरता से प्राकृति की सुंदरता को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यहां बात की जा रही है वियतनाम के golden bridge की जो अपने सौंदर्य से लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस ब्रिज को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पूरी दुनिया से वियतनाम घूमने आते हैं।

इस इमेज में आप इस पुल की ऊंचाई का अंदाजा लगा सकते हैं। यहां से दूर तक का दिखने वाला प्राकृतिक नजारा आपका दिल जीत लेगा।

Golden Bridge

जून में खुला है यह ब्रिज

खास बात यह है कि यह ब्रिज जून में ही खुला है और कुछ ही समय में यह पर्यटकों की विजिट लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया है। इसके बाद वियतनाम का ड्रेगन ब्रिज लोगों की लिस्ट में घूमने के लिए आता है। इतनी जल्दी फेमस टूरिस्ट प्लेज़ बनने के पीछे का कारण वे दो हाथ हैं जो इस पुल को थामे हुए हैं।

Golden Bridge

दो हाथों पर टिका है Golden Bridge

वियतनाम को फेमस golden bridge दो हाथों पर टिका है। आकर्षक वास्तुकला का नमूना इस पुल को काऊ वांग पुल भी कहा जाता है। यह डा नांग्स बा ना हिल्स के ऊपर बना है। यह समुद्र तल से 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इतनी ऊंचाई पर बने होने के बावजूद यह केवल दो हाथों के सहारे टिका है। कई बार इस पुल पर खड़ा होना हैरान भी करता है और उत्साह से भी भर देता है। जब आप इसे दूर से देखते हैं तो ऐसा लगता है कि रोड की एक पट्टी को किसी जायन्ट हाथों ने उठाकर आसमान से टच कराने की कोशिश की होगी।

Golden Bridge

किनारे-किनारे लगे हैं क्राइसेंथेमम प्रजाति के फूल

इस पुल का ऑफिशियल नेम काऊ वांग पुल (Cau Vang) है जिसे लोगों ने Golden Bridge कहना शुरू किया है। ये बहुत ही ख़ूबसूरत पुल है, जो वियतनाम के Da Nang’s Ba Na Hills के सबसे ऊपर बना है। इस पुल की खुबसूरती बढ़ाने के लिए इसके दोनों किनारों पर लोबेलिया क्राइसेंथेमम फूल लगाए गए हैं, जो इसको खूबसूरती में चार-चांद लगते हैं।

इस Golden Bridge के बाद वियतनाम का ड्रैगन ब्रिज भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बना हुआ है। इसलिए अगर भविष्य में मौका मिले तो वियतनाम में इन दो जगहों पर जरूर घूम कर आएं।

Article Categories:
विदेश