ENG | HINDI

शुक्र की मेहरबानी से दिवाली पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

शुक्र ग्रह

शुक्र ग्रह – ब्रह्मांड में ग्रह अपनी दिशा और चाल बदलते रहते हैं। जिसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर भी पड़ता है।

5 अक्टूबर को शुक्र ग्रह ने अपनी चाल में परिवर्तन किया है। शुक्र ग्रह पीछे की ओर परिक्रमा करने लगा है, यानि वक्री हो गया है। गौरतलब है कि ग्रह उल्टे चलते नहीं है, बस उल्टा चलते हुए प्रतीत ही होते हैं।

शुक्र ग्रह की चाल इस स्थिति में 16 नवंबर तक रहने वाली है। इसका मतलब हुआ कि दिवाली के शुभ अवसर पर भी शुक्र वक्री रहने वाला है।

कार्तिक मास की अमावस्या यानी दिवाली के त्यौहार को यूं भी शुभ ही माना जाता है। इस त्यौहार पर माता लक्ष्मी की आराधना से घर में सुख-समृद्धि की बरसात होती है। फिर इस बार तो इस दौरान शुक्र के वक्री होने से सोने पर सुहागा वाली बात हो जाएगी।

इस दिवाली शुक्र ग्रह के वक्री होने से कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए जानते हैं, इसका किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि पर शुक्र के वक्री होने का बेहतरीन प्रभाव पड़ने वाला है। विद्यार्थी से लेकर व्यवसायियों तक को अपने-अपने क्षेत्र में असीम सफलता मिलेगी। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा आदि में भी बढ़ोतरी की आसार है।

शुक्र ग्रह

वृषभ राशि

इस राशि में शिक्षा व नौकरी से जुड़े जातकों को शुभ संदेश मिलेंगे। लेकिन कानून व स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सतर्कता बरतने की जरुरत है। साथ ही बाहरी लोगों से बचकर रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि

प्रेम के पछियों के लिए यह अवसर नई सौगातें लेकर आएगा। मगर समस्या यह है कि उन्हें सामने दिख रहे अवसरों में से बहुत सोच-समझकर चुनाव करना होगा। लंबे समय से चली आ रही बिमारियों में आराम के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलेगा।

शुक्र ग्रह

कर्क राशि

शुक्र का वक्री होना कर्क राशि के जातकों के पार्टनर के लिए लाभदायक साबित होगा, नई खुशियां मिलेंगी। साथ ही विदेश यात्रा के आसार बन सकते हैं। लेकिन खर्चे बढ़ने का खतरा है, इसलिए अपनी जेब सोच-विचार कर ढीली करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक पहले से ज्यादा आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। जिसकी बदौलत इन्हें हर क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। नए लोगों से मेलमिलाप होगा और अधिक सामजिक होने के अवसर मिलेंगे। जॉब व व्यापार में भी लाभ मिलेंगे।

शुक्र ग्रह

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को निजी के साथ ही पेशेवर जिंदगी में भी लाभ के उत्तम अवसर है। अटके काम पूरे होंगे व दाम्पंत्य जीवन में मधुरता आएगी।

तुला राशि

तुला राशि पर शुक्र के साथ ही बृहस्पति ग्रह का भी शुभ प्रभाव पढ़ने वाला है। इसलिए इन्हें दोगुना खुशियां मिलने वाली है। इनके लिए धनवर्षा व पार्टनर के साथ यात्रा के पक्के योग बन रहे हैं। साथ ही जो बीमार है, उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा।

शुक्र ग्रह

वृश्चिक राशि

इनके लिए यह योग किसी पसंदीदा चीज की खरीदारी के अवसर ला रहा है। इस मौके पर इनकी पुरानी मनोकामना पूरी होने वाली है। अगर व्यापारी जी-तोड़ मेहनत करते हैं तो सफलता जरूर मिलेगी।

धनु राशि

शुक्र जीवन में रोमांस लाता है, इसलिए इनके दांपत्य जीवन में खुशियों की बहार आने वाली है। यात्रा के दौरान चोटिल होने की आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें।

शुक्र ग्रह

मकर राशि

मकर राशि के जातकों  पर इस अवसर का मिलाजुला प्रभाव पड़ने वाला है। कोई कानूनी पचड़ा है तो वो निपटेगा व व्यापार में लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों, दोस्तों व सहकर्मियों के साथ रिश्तों में सुधार होगा।

कुंभ राशि

इनके लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। इनके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ मिलेंगे। इस समय में अगर थोड़ी ज्यादा मेहनत करते हैं तो जो पाना चाह रहे हैं वो मिल सकता है।

शुक्र ग्रह

मीन राशि

इस दौरान व्यापारियों के हाथ बड़ी डील लगने के सुनहरे अवसर है। इन्हें नया घर व गाड़ी मिलने के संयोग भी बन रहे हैं। हालांकि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से विचार कर ले।

शुक्र ग्रह का वक्री होना सभी राशियों के लिए शुभ है। आप भी इस अवसर का पूरा लाभ उठाइए।