विशेष

सबसे बड़ी भविष्यावाणी : 13 मई से शुरु होगा तीसरा विश्वयुद्ध !

तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी  – अमेरिका के रहने वाले क्‍लैरवॉयंट होरसीओ विल्‍लेगास ने तीसरा विश्‍व युद्ध होने की संभावना जताई है।

दरअसल, यह शख्‍स खुद को अलौकिक प्राणी मानता है और इसका कहना है कि जल्‍द ही दुनिया में तीसरे विश्‍व युद्ध का आगाज़ होगा। विल्‍लेगास ने यह तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी दर्शन, बाइबल और कई भविष्‍यवाणियों का अध्‍ययन करने के बाद कही है।

इससे पहले भी विल्‍लेगास राष्‍ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्‍ड ट्रंप के अमेरिका के राष्‍ट्रपति बनने की भविष्‍यवाणी कर चुके हैं। विल्‍लेगास ने राष्‍ट्रपति चुनाव के दौरान ही कहा था कि वह ट्रंप ही होंगे जो दुनिया को तीसरे विश्‍वयुद्ध की तरफ लेकर जाएंगें।

अपनी तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी के बाद ही विल्‍लेगास ने बताया कि उन्‍हें एक सपना दिखा जिसमें आसमान से आग के गोले धरती पर गिर रहे हैं। इससे बचने के लिए लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। विल्‍लेगास का कहना है कि सपने में दिखे ये आग के गोले न्‍यूक्‍लियर हमले का प्रतीक हो सकते हैं।

विल्‍लेगास की तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी के अनुसार दुनिया में इस तीसरे विश्‍वयुद्ध की शुरुआत ‘लेडी ऑफ फातिमा’ जीसस की मां के प्रादुर्भाव की 100वीं वर्षगांठ पर होगा या‍नि की 13 मई को।

कैथलिक धर्म के अनुसार 13 मई 1917 को जीसस की माता लेडी ऑफ फातिमा ने पुर्तगाल के एक गांव में लोगों को चेतावनी दी थी कि अगर रूस को उनकी आस्‍थाओं में परिवर्तन करने की इज़ाज़त नहीं दी गई तो उसके 100 साल बाद ईश्‍वर इस देश के ज़रिए पूरी दुनिया को तबाह कर देंगें।

विल्‍लेगास कहते हैं कि इस साल 13 मई, 2017 को जीसस की माता के प्रादुर्भाव को 100 साल पूरे हो रहे हैं।

यह वही तारीख है जब तीसरे विश्‍वयुद्ध का आगाज़ होगा और विल्‍लेगास के अनुसार यह विश्‍वयुद्ध अक्‍टूबर में जाकर खत्‍म होगा। 13 मई से शुरु होकर यह विश्‍वयुद्ध 13 अक्‍टूबर को खत्‍म होगा।

अगर ऐसा होता है तो ज़ाहिर सी बात है कि लाखों-करोड़ों लोगों की जानें जाएंगीं।

इस बार दूसरे विश्‍वयुद्ध से भी ज्‍यादा तबाही मचेगी। न्‍यूक्‍लियर हमलों की वजह से आम इंसान को भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

अगर आप अपने राशिफल और अन्य ज्योतिष सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी पाना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करें –>

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago