Categories: विशेष

जापान के बारे में कई चौंका देने वाले सच!

वैसे तो जापान भारत के मुक़ाबले बहुत ही छोटा सा देश है लेकिन उनकी सोच हमसे बहुत बड़ी है!

आईये आपको बताएँ उनके कुछ ऐसे हैरतअंगेज सच कि आप हैरान रह जाएँगे!

1) जापानी बच्चे रोज़ अपने अध्यापकों के साथ करीब 15 मिनट अपने स्कूल की सफ़ाई में मदद करवाते हैं! इसे कहते हैं सच में स्वछता अभियान, है ना?

2) हर जापानी जिसने अपने घर में कुत्ता पाला है, वो जब अपने कुत्ते को घुमाने निकलता है तो एक खाली पैकेट उसकी पॉटी के लिए साथ में लेकर चलता है! पर्यावरण गन्दा ना हो, इस बात का कितना ख़याल है उन्हें!

3) जापान के पास कोई भी प्राकृतिक संसाधन नहीं हैं और हर साल ढेरों भूकम्पों का सामना भी करना पड़ता है इस छोटे-से देश को| इसके बावजूद, जापानी अर्थव्यवस्था दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है!

4) हिरोशिमा पर जब परमाणु हमला हुआ तो वह तहस-नहस हो गया| लेकिन सिर्फ़ दस साल में ही जापानी नागरिकों की मेहनत से फिर से एक हँसता-खेलता विकसित शहर बन गया!

5) कुछ भी हो जाए, जापानी लोग ट्रेन और रेस्टोरेंट्स में मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल नहीं करते! यह सच में कमाल है, है ना?

6) पता है, हर जापानी बच्चे को उम्र के पहले 6 साल तक सब से ज़रूरी चीज़ जो सीखनी होती है वो है लोगों के साथ आचारनीति! आख़िर इंसानियत ज़्यादा ज़रूरी है और बचपन में ही सीख लेनी चाहिए!

7) अब यह सुनिए, जापान इतना विकसित और अमीर देश है लेकिन उनके यहाँ नौकर रखने का कोई चलन नहीं है! जी हाँ, घर और बच्चों की देख-रेख के लिए माँ-बाप ही ज़िम्मेदार हैं और सभी काम ख़ुद करना पसंद करते हैं!

8) बच्चों की पढ़ाई के बारे में एक और कमाल की बात: तीसरी कक्षा तक कोई परीक्षा नहीं! वो इसलिए ताकि बच्चे शिक्षा का महत्व और एक अच्छा इंसान बनने की नीवं मज़बूत कर सकें बजाये रट्टू तोते की तरह किताबें चाटने के!

9) अगर आप किसी जापानी रेस्टोरेंट में बुफे खाने जाएँगे तो पाएँगे कि वहाँ के लोग उतना ही खाना लेते हैं जितनी भूख हो! एक दाना भी बेकार गंवाना उन्हें गवारा नहीं है!

10) समय के तो इतने ज़्यादा पाबंद हैं जापानी लोग कि एक साल में उनकी ट्रेनें सिर्फ़ 7 सेकंड ही लेट होती हैं! अपना और दूसरों के समय का बहुत ज़्यादा ख़याल रखते हैं वो लोग!

11) हम सब ने सुना है कि खाना अच्छे से पचाना हो तो धीरे-धीरे चबा के खाना चाहिए और इस सारी प्रक्रिया में करीब आधा घंटा भी लग सकता है| इसे अगर कोई मानता है और अमल करता है तो जापानी बच्चे! आख़िर जापान का भविष्य जो हैं वो!

आसान नहीं होता किसी भी देश का तरक्की कर पाना अगर उस देश के लोग अनुशासन का पालन ना करें और सब के सब कुछ सिद्धांतों पर ना चलें! यह जापानियों की मेहनत और अनुशासन का ही फल है कि वो आज इतनी तरक्की कर दुनिया के चुनिंदा विकसित देशों में से एक है!

हमें भी ज़रुरत है उनसे बहुत कुछ सीखने की! आईये कोशिश करें!

Nitish Bakshi

Share
Published by
Nitish Bakshi

Recent Posts

क्या मरने के बाद जब आत्मा स्वर्ग या नरक जाती है तो वह पल हमें याद रहते हैं?

सवाल बेहद पेचीदा है इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक रूप से तो व्यक्ति को तभी…

6 years ago

कोरोना वायरस: क्या है कोरोना, कैसे फैलता है यह और कैसे कोरोना वायरस से बचना है, सब कुछ है इस एक आर्टिकल में

दुनिया भर के देश इस समय कोरोना वायरस के चलते दहशत में हैं. कोरोनावायरस से…

6 years ago

दिल्ली में दंगे हुए तो यह धर्म पूरी तरह से हो जायेगा खत्म, नहीं रहेगा इसका इतिहास में भी नाम

दिल्ली के अंदर कई सालों के बाद इस तरीके के दंगे भड़के कि जिनके अंदर…

6 years ago

दिल्ली हिंसा के दौरान ताहिर हुसैन आप के नेताओं से क्या बात कर रहा था, हकीकत आपको हैरान कर देगी

दिल्ली में हुए दंगों के अंदर जिस तरीके से आम आदमी पार्टी के नेता ताहिर…

6 years ago

फांसी से पहले निर्भया के दोषियों ने खाने में क्या माँगा है जरूर पढ़िए

निर्भया केस में फंसे हुए तीनों अपराधियों की फांसी 3 मार्च को सुबह-सुबह हो सकती…

6 years ago

निर्भया केस: पवन जल्लाद दोषियों को फांसी देने जेल आया, कल इतने बजे का समय हुआ पक्का 

निर्भया केस में दोषियों को फांसी देना अब 3 मार्च को पक्का नजर आ रहा…

6 years ago