धर्म और भाग्य

माता सीता के बारे में इन पांच चीजों से अंजान होंगे आप

भगवान श्री राम और माता सीता के चरित्र और मूल्यों को लोग आज भी आत्मसात करते हैं।

भगवान राम अपने गुणों के कारण मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम से जाने जाते हैं, वहीं सीता माता को भी त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति माना जाता है।

भगवान श्री राम के बारे में हमेशा से हमें बताया जाता रहा है लेकिन माता सीता के बारे में आज भी कई ऐसी बातें हैं जो आप नहीं जानते होंगे।

आइए हम आज आपको माता सीता के बारे में बताते हैं।

1)  यदि आपने रामचरित मानस पढ़ी है तो कभी इस बात पर गौर फरमाइए कि माता सीता का नाम उसमें कितनी बार आता है। यदि आपको नहीं पता तो हम आपको इस बारे में बताते हैं। सीता जी का जिक्र रामचरित मानस में 147 बार आया है।

2)  बहुत कम लोगों को पता होगा कि भगवान श्री राम से माता सीता का विवाह बाल्यकाल में ही हो गया था। 18 वर्ष की आयु में वे भगवान श्री राम के साथ वनवास चली गईं थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 33 वर्ष की अवस्‍था में अयोध्या नरेश श्री राम की पत्नी होने के साथ ही महारानी होने का गौरव भी प्राप्त कर चुकीं थीं।

3)  लंकेश के अपहृत करने के बाद वे कुल 435 दिनों तक लंका में रहीं। यही नहीं, रावण जिस सीता को अपने साथ ले गया था दरअसल वो सीता नहीं बल्कि उनकी छाया थीं वास्तविक सीता का स्वरूप तो अग्निदेव के पास था।

4)  बड़ी विचित्र बात ये भी रही कि विवाह के बाद कभी सीता अपने मायके जनकपुर नहीं गईं। वनवास गमन की सूचना पर उनके पिता राजा जनक ने उन्हें अपने मायके चलने का आग्रह किया परंतु उन्होंने साफ मना कर पति के साथ ही जाने का निणर्य सुनाया।

5)  किवंदितियों के अनुसार जहां भगवान श्री राम ने सरयू में अपना देह त्याग किया था वहीं माता सीता सशरीर परलोक गईं थीं।

ये थी बातें माता सीता के बारे में – सीता माता को भी इसलिए  युगों युगों से भगवान् श्री राम के अनुरूप ही पूजा जाता रहा है, उनके पतिव्रता धंर्म और आचरण के कारण आज भी घर की लड़कियों को उनकी बातें बताई जाती हैं। सीता माता के इस वर्णन से आपको भी कई नई बातें पता चली होंगी, उम्मीद है आप इस जानकारी को औरों को भी बताएंगे।

Deepti Ojha

Share
Published by
Deepti Ojha

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago