ENG | HINDI

गर्मी में खूब पिये बेल का जूस, खून साफ करने से लेकर डायरिया तक से करता है बचाव

बेल का जूस

बेल का जूस – बेल के फायदों के बारे में आयुर्वेद में भी उल्लेख किया गया है।

यह गर्मी में आपके पेट को ठंडा रखता है और कई सारी दवाईयों को बनाने के काम आता है।

बेल एक ऐसा फल है जो अधिकतर लोगों के घर में पाया जाता है और सस्ता भी होता है। लेकिन फिर भी लोगों में इसे खाने का क्रेज बिल्कुल भी नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोगों को इसके फायदों के बारे में मालूम नहीं होता है। जबकि इनके फायदों के बारे में आयुर्वेद में भी उल्लेख किया गया है।

यह मीठा होता है और गर्मी में हमारे शरीर को ठंडा रखने का करता है। बेल के अंदर का हिस्सा मुलायम, गूदेदार और बीजों से युक्त होता है जो विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इसी कारण इसका इस्तेमाल कई सारी दवाईयों को बनाने में भी किया जाता है।

गर्मी में बेल का जूस पीने के कई सारे फायदे हैं। यह गर्मी में आपके खून को साफ करने के साथ कई सारी बीमारियों से बचाता है।

दस्त और डायरिया भी ठीक करे

गर्मी में अक्सर पेट की गर्मी के कारण दस्त और डायरिया की समस्या होती है जिसको ठीक करने के लिए लोग कई सारी दवाईयां लेते हैं। जबकि बेल का जूस पीने से दो दिन में ही दस्त और डायरिया से छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा बेल के जूस का नियमित सेवन करने से पेट में गैस भी नहीं बनती है।

लू नहीं लगती

बेल का जूस

गर्मी में बेल का जूस पीने से लू भी नहीं लगती। बेल का जूस गर्मी में शरीर को ठंडा रखता है। इसलिए गर्मी में स्पेशली लोग इसका जूस पीते हैं। दिन में अगर आप बाहर निकलते हैं तो एक ग्लास बेल का जूस पीकर निकलें। इससे लू नहीं लगती है। लू लग जाने पर भी आप इसे पी सकते हैं और तपते शरीर को ठंडा कर सकते हैं।

कैंसर के खतरे को करता है कम

बेल का जूस

बेल का जूस कैंसर तक के खतरे को कम करता है। शरीर में जब इंफ्लेशन ज्यादा होने लगती है तो कैंसर की समस्या होती है। इस इंफ्लेशन को कम कर कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। बेल के जूस में ऐसे पोषक-तत्व होते हैं जो बॉडी की इंफ्लेशन को खत्म करते है जो कैंसर का कारक बनते हैं। इसलिए बेल का जूस पीने वालों में कैंसर का खतरा नहीं होता है।

वजन कम करें

बेल का जूस

अगर आप वजन कम करने के लिए खाना छोड़ रहे हैं तो बेल का जूस ऊर्जा पाने का विकल्प हो सकता है। बेल का जूस वजन कम करने वालों के लिए काफी हेल्पफुल होता है। बेल के जूस में काफी मात्रा में फाइबर होता है और इसमें मीठा भी बहुत कम मात्रा में होता है। इसलिए यह वजन कम करने वालों के लिए काफी हेल्पफुल होता है। फाइबर खाने को जल्दी पचाता है और फैट को शरीर में जमा नहीं होने देता है। इसके अलावा इसमें मीठा कम होता है जिसके कारण इसका अधिक सेवन करने से भी वजन नहीं बढ़ता है।

तो इसलिए गर्मी में रोज बेल का जूस पिएं और हेल्दी रहें। इस जूस से कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए इसे रोज पिएं।