विशेष

एक लड़की के लिए यह देश चलाता है रेलगाड़ी ! जानिए क्यों !

शिक्षा का अधिकार सभी के लिए अनिवार्य है।

क्योंकि यह ऐसा सशक्त माध्यम है जो हर व्यक्ति को ज्ञान तो देता ही है व साथ-ही-साथ नयी सोच भी विकसित करता है। जैसे कि विश्व के इस देश ने एक लड़की को शिक्षा देने के लिए किया यह अनूठा रास्ता ढूंढा है।

जी, हां। जापान ने वहां की रहने वाली एक लड़की को स्कूल तक पहुंचाने के लिए, एक ऐसा रास्ता ढूंढा है जिसे शायद ही कोई देश कर पाया हो।

दरअसल जापान के उत्तर होकोद्वीप के कामी शिराताकी शहर में एक लड़की को लड़की को स्कूल तक पहुंचाने के लिए व वापसी के लिए, वहां की सरकार ने रेलगाड़ी का इंतजाम किया है। सरकार ने यह फैसला लड़की की शिक्षा को ध्यान में रखकर किया है।

हालांकि इस शहर में सरकार ने कई साल पहले वहां पर कम आबादी के कारण रेलगाड़ी की सेवा को बंद करवा दिया था।

मगर, यह बात पता लगने के बाद कि वहां से एक लड़की रोजाना हाई स्कूल जा रही है। फिर लड़की को स्कूल तक पहुंचाने के लिए और वापस आने के लिए सरकार ने लड़की के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया। इस निर्णय में सरकार ने यह भी कहा कि लड़की की पढ़ाई पूरी होने तक यह रेलगाड़ी बंद नहीं होगी।

सरकार ने लड़की की स्कूल टाइमिंग के हिसाब से रेलगाड़ी का टाइम फिक्स भी कर दिया है। जो वक्त पर हमेशा दो बार उसे लेने पहुंच जाती है। जिसमें सिर्फ वही लड़की बैठती है। और छुट्टी के दिन में यह ट्रेन भी नहीं चलती है।

वहां की सरकार ने यह फैसला सिर्फ लड़की की शिक्षा को ध्यान में रखकर लिया है जोकि लड़की की हाईस्कलू की स्टडी के बाद बंद हो जाएगा।

लड़की को स्कूल तक पहुंचाने के लिए ट्रेन – यह किस्सा हैरान करने वाला ही है, क्योंकि भारत में जहां बच्चों को स्कूल तक पहुंचने के लिए पथरीले रास्तों, नदियों को पार कर जाना पड़ता है। वहीं जापान का यह शहर, भारत जैसे देशों के लिए एक मिसाल है, जिसे एक प्रेरणा के रूप में लेना चाहिए ।

Taruna Negi

Share
Published by
Taruna Negi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

3 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago