बॉलीवुड

रणवीर को ‘रैपर’, प्रियंका को ‘सिंगर’ और कंगना को ‘पॉलिटीशियन’ क्यों बनाना चाहते हैं शाहिद कपूर !

शाहिद कपूर को ये क्या हो गया है।

आजकल जो भी बोलते हैं वो गर्म मसाला बन जाता है।

शाहिद की बातों से कोई खुश हो जाता है तो कोई दुखी। जिस मासूमियत के साथ वो बोलते हैं वह अन्य कलाकारों के लिए सोचने का विषय बन जाता है।

हाल ही में एक कार्यक्रम में शाहिद ने दिल की बातें शेयर की। सेलिब्रिटी टॉक शो बीएफएफएस में शाहिद से जब पूछा गया की आपके साथ काम करने वाले कुछ कलाकार फिल्मी दुनिया में नहीं होते हो वह किस व्यवसाय को अपनाते। इसपर उन्होंने बहुत ही मजेदार जवाब दिया।
उनकी मानें तो रणवीर कपूर रैपर की दुनिया में अच्छा नाम कमाते जबकि प्रियंका चोपड़ा को वह सिंगर देखना चाहते है। यहां तक तो बात हजम हो जाती है, लेकिन उन्होंने कंगना रनोट को को पॉलिटिशन देखना चाहते हैं।

उन्होंने रणवीर और प्रियंका को लेकर जो विचार शेयर किये वो समझ में आता है। रणवीर ने कई फिल्मों में रैपर अच्छा दिया। रणवीर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह गाने पर भी इस अंदाज में रोल प्ले करते हैं कि ऐसा लगता है कि वो ही गा रहे हैं। अभी हाल में ही रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘ऐ दिले मुश्किल’ में कई गानों में अपने लिप्सिंग पर बहुत वाह वाही लूटी थी।

वहीं प्रिंयका चोपड़ा अच्छा गा लेती है यह बात किसी से छुपी नहीं है। प्रियंका अंतराष्ट्रीय स्तर पर सिंगिंग ड्ब्यू कर चुकी है। उनके कई कलाकार प्रेरित भी हो रहे हैं। यही वजह है कि रॉक आन -2 में गायिका का किरदार निभाने वाली श्रद्धा कपूर भी प्रियंका की तरह अंतराष्ट्रीय स्तर पर गाना डेब्यू करना चाहती है।

शाहिद की बात बिल्कुल सही है कि अगर प्रियंका सिंगिग में होती तो और अच्छा करती।

लेकिन शाहिद ने कंगना रनोत को लेकर जो बोला वह बहुत अलग है।

शाहिद की बात से तो यही लगता है कि कंगना का राजनीति में अच्छा कैरियर होता। उनके इस बात के पीछे के कारण अब धुंध की तरह साफ होते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यह खबर आ रही थी कि कंगना और शाहिद के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कहीं यह उसी का तो असर नहीं है। नेता कहने का अर्थ शायद कंगना के उस ब्यान का नतीजा है जो उन्होंने अभी हाल ही में रंगून की फिल्म सूटिंग को लेकर दिया था।

कंगना ने अभी हाल ही में यह कह कर बवाल मचा दिया था कि रंगून में वह तीसरी हिरो हैं।

रंगून विशाल भारद्वाज की फिल्म है जिसमें कंगना के अलावा शाहिद और सैफ अली खान हैं। इसके बाद से ही शाहिद और कंगना में अनबन शुरु हो गई। मीडिया में ऐसी खबरें भी आने लगी थी जिसपर शाहिद ने अपने इस बात से मुहर लगा दी है।

Yasir Arfat

Share
Published by
Yasir Arfat

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago