ENG | HINDI

इन खेलों की सेक्सी ड्रेस देखकर खुद को रोक नहीं पाएंगे आप!

tatiana-golovin

किसी भी खेल में ड्रेस एक महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

खिलाडि़यों के लिए अगर सबसे महत्‍वपूर्ण कुछ होता है तो वो है उनकी ड्रेस। वे इसे पहनकर गौरवान्वित महसूस करते है। आमतौर पर यह देखा गया है कि खिलाड़ी को अपनी खेल सामग्री टूटने का ज्‍यादा मलाल नहीं होता, लेकिन उसके लिए ड्रेस बहुत महत्‍वपूर्ण होती है और यादगार भी।

कई खिलाड़ी खेल को छोड़ते समय यह कह भी चुके हैं कि इस ड्रेस को पहनकर जो महसूस किया वैसी भावना अब कभी नहीं आएगी। बहरहाल, खेल में आधुनिकता के साथ-साथ ग्‍लैमर भी बढ़ गया है। अब कुछ खेल ऐसे भी है जिसमे यह समझना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा कि खेल के लिए ड्रेस पहनी गई है या ड्रेस के लिए खेल खेला जा रहा है।

आईए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ खेलों की सेक्सी ड्रेस पर जिसे देखकर आप खेल को देखना शुरू कर देंगे।

लोंजरी फुटबॉल

लोंजरी फुटबॉल लीग (एलएफएल) की शुरुआत 2009 में हुई। महिलाएं लोंजरी में एनएफएल फुटबॉल खेलती हैं यानी रग्‍बी जैसे हाथ में गेंद लेकर दौड़ती हैं। इस खेल ने काफी दर्शकों को आकर्षित किया। इस खेल की विशेषता ही ड्रेस को माना गया है। महिलाएं जब लोंजरी पहनकर मैदान में दौड़ती हैं तो प्रशंसकों का मन इन्‍हें देखने के लिए ही ठहर ही जाता है। अमेरिका के इस खेल में प्रत्‍येक टीम में सात-सात खिलाड़ी होती हैं। इसे इंडोर फुटबॉल के समान खेला जाता है। ड्रेस (यूनिफॉर्म) में कंधे, कोहली, घुटने के पैड्स भी खिलाड़ी पहनती हैं। आईस हॉकी के समान हेलमेट भी खिलाड़ी पहनती है। 50 यार्ड के मैदान में किकऑफ के साथ मैच की शुरुआत होती है। एक टीम को हर चौथे डाउन (गिरने) में से एक डाउन करना होता है। एक टचडाउन के बाद टीम को अंक मिलता है।

Lengerie-League

1 2 3 4 5 6