विशेष

भारत के इस राज्य में 50 हजार से लेकर 1 लाख रूपये में बिकती है दुल्हनें!

बाज़ार में तो आपने जरुर दुल्हन की तरह सजी-धजी गुड़ियों को बिकते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी जीती-जागती दुल्हन को बिकते देखा है?

अगर नही, तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है जहाँ पर बिकती है दुल्हनें।

जी हाँ हमारे देश में एक राज्य ऐसा भी है जहाँ पर बिकती है दुल्हनें।

दरअसल ये कथित गैर-कानूनी काम राजस्थान में होता है, जहाँ पर 50 हजार रूपये से 1 लाख रूपये तक में दुल्हनें बिकती है।

राजस्थान में काफी समय से यह गैरकानूनी काम धडल्ले से चल रहा है और ये सिर्फ राजस्थान के ग्रामीण इलाके में ही नहीं बल्कि शहरी इलाकों में भी चल रहा है जिसमें कोटा, बूंदी, झालावर और बारां जिले आते है। आपको बता दें कि ये कथित काम दलालों द्वारा तय करवाए जाते है। खासकर ये दलाल ऐसे लोगों पर नज़र रखते है जिनकी किसी वजह से शादी नहीं हो पा रही है ये लोग दुल्हन के बदले में भारी रकम वसूलते है।

एक बिचौलिए की मानें तो 50 हजार से एक लाख रूपये में एक अच्छी दुल्हन का सौदा हो सकता है और इस संबंध में कोई खतरा भी नहीं होता। ये कथित शख्स ये भी दावा करता है कि ऐसी शादियों में कोई बुराई नहीं है क्योंकि इसमें लड़की और लड़के के परिवार वाले दोनों सहमत होते है। शादी के लिए ज्यादातर लड़कियां मध्यप्रदेश, बिहार और झारखण्ड से बेचने के लिए लाई जाती।

एक दूसरे शख्स का इस बारे में कहना है कि मेरे समुदाय में कोई लड़की नहीं मिली तो उन्होंने झारखंड से दुल्हन खरीद ली इसमें कोई बुराई भी नहीं है और हमारी शादी सफल है।

लेकिन कई खरीदी गई दुल्हनों के भाग जाने के मामले भी सामने आ रहे है।

कई दुल्हनें शादी के कुछ दिन बाद ही रफूचक्कर हो गई। कुछ महीने पहले जयपुर के एक कारोबारी की खरीदी हुई दुल्हन पैसे और जेवरों के साथ चंपत हो गई। बताया जा रहा है कि ऐसी लड़कियां ज्यादातर गरीब परिवारों से होती है जिनके परिवार वाले दहेज़ नहीं दे पाते है, जिसकी वजह से इनकी शादी नहीं होती। साथ ही कुछ गरीब इलाकों से संबंधित होती है जिनके परिवार को पैसे की जरूरत होती है।

कुछ भी वजह हो लेकिन इस तरह से एक इंसान को खरीदना और बेचना दोनों ही गैरकानूनी है।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago