ENG | HINDI

ये हैं पांच ढोंगी बाबा जिन पर लगे हैं गंभीर आरोप

ढोंगी बाबा

ढोंगी बाबा – हमारे देश में बाबाओं की ऐसी प्रता है कि उनके द्वारा किए गए कोई बी गलत काम नजर नहीं आते। अब इन पांच बाबाओं को ही ले लें जिन पर गंभीर आरोप लगे हैं फिर भी इनके भक्त इनकी सलामती की दुआ मांगते हैं।

ऐसा केवल अपने देश में हो सकता है जहां आरोपियों की सलामती के लिए उनके भक्त दुआ मांगते हैं।

दुआ तक तो बात ठीक भी रहती है लेकिन कुछ अंधभक्त तो अपने ढोंगी बाबा और गुरुओं के लिए कानून को भी ताक पर रख देते हैं। जबकि समय-समय पर इन ढोंगी बाबा के पाखंड पर फिल्में बनती रही हैं। और समय -समय पर कानून भी इनके खिलाफ सजा सुनाते रहता है। लेकिन हमारे देश में कानून को कभी इतना गंभीर नहीं माना जाता। उतना गंभीर तो बिल्कुल भी नहीं जितने गंभीर आरोप इन बाबाओं पर लगे हैं।

आज हम बात करने वाले हैं उन ढोंगी बाबा की जिन पर लगे हैं गंभीर आरोप

ढोंगी बाबा –

१ – आसाराम बापू

ढोंगी बाबा

अब यब बाबा चमत्कारी से बलात्कारी बाबा बन चुके हैं। बीते बुधवार को कोर्ट ने इनको आरोपी मान लिया है। इन पर 11वीं क्लास की छात्रा से बलात्कार करने का आरोप लगा है। जोधपुर की कोर्ट में इनके खिलाफ केस चल रहा था। कोर्ट ने इन्हें आरोपी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

२ – कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य फलाहारी महाराज

इसी तरह से एक और बाबा हैं जिनकी पूजा तो लोग बहुत करते थे लेकिन वे बाबा लड़कियों के शरीर की पूजा करते थे और अपने पूजा के आड़ में उनका दुष्कर्म करते थे। राजस्थान के अलवर के जाने-माने बाबा 77 साल के कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य फलाहारी महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगा था। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली 21 साल की एक लड़की ने बाबा पर बिलासपुर थाने में ही ज़ीरो एफआईआर दर्ज करवाई थी।

३ – गुरमीत राम रहीम

ढोंगी बाबा

खुद को भगवान कहने वाला राम रहीम जेल में बंद है। इन पर अपने ही आश्रम की दो साध्वियों का बलात्कार करने का आरोप लगा है। इनके खिलाफ सजा पिछले साल हरियाणा की व‍िशेष सीबीआई अदालत ने सुनाई। इन्हें 10-10 साल जेल की सुजा सुनाई गई है। बलात्कार होने के करीब 10 साल बाद पीड़ित साध्‍वियों के बयान 2009 और 2010 में दर्ज किए गए। सीबीआई जज के सामने शपथ लेकर दिए बयान में साध्वियों ने बताया कि किस तरह राम रहीम उनका और डेरे की अन्य महिलाओं का अपनी गुफा में रेप किया करता था। साध्वियों ने यह भी खुलासा किया बाबा के चेले बलात्कार के लिए माफी शब्द का इस्तेमाल करते थे।

४ – स्‍वामी नित्‍यानंद

ढोंगी बाबा

इनकी गिनती दक्षिण के मशहूर बाबाओं में होती थी। अब भी इनका नाम लिया जाता है। लेकिन नाम लेने के पीछे एक प्रमुख कारण भी है। इनका नाम सेक्स सीडी के लिए भी लिया जाता है। साल 2010 में इनसे जुड़े एक सेक्‍स सीडी ने ऐसा हंगामा मचाया कि उसका सिंहासन हिल गया। उस सेक्‍स सीडी में नित्‍यानंद को कथ‍ित रूप से दक्षिण की मशहूर एक्‍ट्रेस के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए द‍िखाया गया था। इसके बाद फॉरेंसिक लैब में हुई जांच में सीडी को सही बताया गया, लेकिन नित्यानंद के आश्रम ने उस सीडी की अमरीकी लैब की रिपोर्ट पेश की। इसमें सीडी से छेड़छाड़ की बात सामने आई. 2010 में नित्यानंद इस मामले में 52 दिन तक जेल में रहा।

५ – स्‍वामी सदाचारी

ढोंगी बाबा

यह हमारे देश के सबसे महान बाबा है जिनकी शरण में कई राजनीतिज्ञ भी जाते थे। यह सत्तर के मशहूर नेता हैं जिनकी सलाह तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी समेत कई बड़े राजनेता लेते थे। यह एक आध्‍यात्‍मिक गुरु माने जाते थे जिनकी गिरफ्तारी वेश्‍यालय चलाने के आरोप में हुई थी।

तो ऐसे बाबाओं से हमें क्या सीख मिलती है? यही कि किसी के पीछे अंधभक्त होकर मत विश्वास करो।  खासकर तो ऐसे बाबाओं पर जो आपकी ही तरह एक इंसान हैं।