बॉलीवुड

दिल्‍ली की लड़की से रणबीर कपूर करना चाहते थे शादी लेकिन इस एक्‍ट्रेस ने तुड़वा दिया रिश्‍ता

रणवीर कपूर का लव अफेयर – कपूर खानदान के हैंडसम हंक रणबीर कपूर को बॉलीवुड का लवर ब्‍वॉय कहा जाता है।

रणबीर अपनी लव लाइफ के चक्‍कर में हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ से तो उनके इश्‍क के चर्चे खूब रहे हैं। यहां क‍ि रणबीर सात साल तक एक्‍टर इमरान खान की पत्‍नी अवंतिका को डेट कर चुके हैं।

अकसर कहा जाता है कि रणबीर अपनी को-एक्‍टर्स के साथ फ्लर्ट करते हैं। रणबीर के साथ दो फिल्‍मों में काम कर चुके इम्‍तियाज़ अली ने नेहा धूपिया के चैट शो में रणबीर के फ्लर्टी होने के बारे में खुलासा किया।

इस शो पर नेहा ने इम्‍तियाज़ से फ्लर्ट के बारे में सवाल किया था जिस पर इम्‍तियाज़ ने रणबीर को सबसे खराब फ्लर्ट करने वाला बताया।

शो पर इम्‍तियाज़ ने कहा कि रणबीर, दिल्‍ली की एक लड़की को पसंद करते थे लेकिन कभी उसे अपने दिल की बात नहीं बोल पाते थे।

इम्‍तियाज़ ने इस किस्‍से के बारे में बताया कि रणबीर ने एक बार उन्‍हें दिल्‍ली की लड़की को पसंद करने के बारे में बताया था तब इम्‍तियाज़ ने कहा कि वो खुद जाकर एक बार उस लड़की से बात करते हैं। इम्‍तियाज़ जैसे ही उस लड़की से बात करने गए वैसे ही रणबीर ने उन्‍हें पीछे खींच लिया।

इम्‍तियाज़ ने कहा कि रणबीर को डर था कि मैं ना जाने उस लड़की के आगे क्‍या बोल दूं इसलिए उन्‍होंने मुझे रोक लिया। लड़कियों के मामले में रणबीर बहुत नर्वस हैं लेकिन उन्‍हें देखकर आपको ऐसा बिलकुल भी नहीं लगेगा।

ये है रणवीर कपूर का लव अफेयर – आपको बता दें कि कुछ समय पहले रणबीर का दिल्‍ली की एक लड़की भारती मल्‍होत्रा से अफेयर के चर्चे भी खूब चले थे। हो सकता है कि इम्‍तियाज़ जिस लड़की के बारे में बता रहे हैं वो भारती ही हो। खैर, जो भी हो रणबीर को देखकर तो ऐसा बिलकुल भी नहीं लगता कि वो लड़कियों के मामले में नर्वस हैं।

Namrata Shastri

Share
Published by
Namrata Shastri

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago