संबंध

राजकुमार राव की लव स्टोरी सुनकर टूट जाएगा कई कुड़ियों का दिल

राजकुमार राव की लव स्टोरी – किसी हॉट और स्टाइलिश एक्टर पर लड़कियों का दिल आ जाना बहुत आम बात है।

लेकिन पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड के देसी लुक वाले हीरो ने फीमेल फैंस को अपना दीवाना बना रखा है। ‘बरेली की बर्फी’, ‘शादी में जरूर आना’ व हालिया रिलीज़ ‘स्त्री’ में देसी छोरे के किरदार में नजर  आए राजकुमार राव का भोलापन देखकर लड़कियां अपने होश खोए जा रही हैं।

कई लड़कियों ने तो उन्हें अपना दिल भी दे दिया है। लेकिन हम आपको बता दे कि आपका यह फेवरेट एक्टर पहले ही एक खूबसूरत लड़की को अपना दिल दे बैठा है और यह कोई आज की बात नहीं, बल्कि 8 सालों की मोहब्बत है।

राजकुमार राव की लव स्टोरी – राजकुमार राव अपनी फिल्म ‘सिटीलाइट’ को स्टार पत्रलेखा को पिछले 8 सालों से डेट कर रहे हैं। राजकुमार और पत्रलेखा उन बॉलीवुड कपल्स में से हैं, जिन्होंने कभी अपने रिश्ते को छुपाकर नहीं रखा। उनका मानना है कि मीडिया में अफवाह फैले, इससे पहले ही फैंस को असलियत बता दी जाए।

आपने भी सोशल मीडिया पर राजकुमार और पत्रलेखा की कई रोमांटिक तस्वीरें देखी होगी।

तो चलिए आज जान लेते हैं राजकुमार राव की लव स्टोरी ।

ये उन दिनों की बात है

स्कूल-कॉलेज के दिनों में कई यादगार लव स्टोरीज जन्म लेती है। इस कपल की लव स्टोरी भी ऐसे ही एक पड़ाव पर शुरू हुई। राजकुमार और पत्रलेखा दोनों की ही गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में होती है। बता दे कि दोनों एफटीआईआई पुणे में एक ही  बैच का हिस्सा थे। इस दौरान इन्हें एक-दूसरे को समझने का मौका मिला।

ऐसी थी पहली इमेज

राजकुमार और पत्रलेखा ने एक-दूसरे की बिलकुल उलट ही इमेज बनाई थी। राव ने पत्रलेखा को किसी एड में देखा था और कुड़ियों को क्यूट लगने वाले इस एक्टर को पत्रलेखा दुनिया की सबसे क्यूट लड़की लगी।

जबकि राजकुमार को ‘लव सेक्स और धोखा’ में देखने के बाद एक्ट्रेस को वो बहुत खतरनाक लगे थे। लेकिन फिर बातों का दौर शुरू हुआ तो पत्रलेखा को समझ आया कि राजकुमार कितने अलग और प्यारे हैं। आज वो उनके एक्टिंग को लेकर जुनून की कायल है।

स्वीट कपल

राजकुमार राव अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। लव इन रिलेशनशिप में रहने वाला यह कपल वक्त मिलते ही रोमांटिक वेकेशन पर निकल पड़ता है। राजकुमार के सोशल मीडिया पर आपको कपल की कई रोमांटिक तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी।

शादी का क्या इरादा है?

एक शानदार बात यह है कि राजकुमार राव की माँ को पत्रलेखा उनके लिए बिल्कुल सही लगती है। बावजूद इसके कपल का आने वाले 6-7 साल तक शादी का करने का कोई इरादा नहीं है। फिलहाल उन्हें अपने करियर पर फोकस करके बहुत कुछ हासिल करना है।

विश्वास बहुत जरूर

राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पत्रलेखा के साथ अपने रिश्ते पर बहुत गर्व है। उनके अनुसार दो लोगों के बीच प्यार और सम्मान हो तो किसी और चीज की जरुरत नहीं होती है। प्यार और विश्वास बहुत महत्वपूर्ण है।

राजकुमार राव की लव स्टोरी – राजकुमार राव की फीमेल फैंस को पत्रलेखा से थोड़ी जलन जरूर हो रही होगी। लेकिन सच बताए तो ये दोनों  साथ में बेहद प्यारे लगते हैं और हम दुआ करेंगे कि इनकी जोड़ी बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में गिनी जाए।

Bhawana Bhise

Share
Published by
Bhawana Bhise

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago