विशेष

अगले साल राजनीति में कदम रखेंगे रजनीकांत, पढ़िए क्या है उनका पूरा प्लान

रजनीकांत राजनीति में – रजनीकांत वो सुपरस्टार है जिन्हें किसी पहचान की जरुरत नहीं।

साउथ के इस भगवान की लाखों लोग पूजा करते हैं। 67 की उम्र में भी रजनीकांत एक्शन हीरो है। वो आज भी अपने एक्शन के कारण जाने जाते हैं।

फिल्म में एक्टिंग के अलावा रजनीकांत राजनीति में आ रहे है । हाल ही में अपने फैन से मुलाकात में उन्होंने इच्छा जाहिर की। बहुत लम्बे समय से रजनीकांत राजनीति में आने चाहते थे लेकिन परिवार और फैन को नाराज कर वो राजनीति नहीं करना चाहते थे। शायद यही कारण है कि रजनीकांत ने राजनीति में आने घोषणा अपने फैन के साथ पहले शेयर की।

रजनीकांत अपने प्रदेश के लोगों की सेवा करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने राजनीति में आना चाहते हैं।

उन्होंने ने कहा कि वो काफी लम्बे समय से तमिलनाडु के लोगों की सेवा करना चाहते है लेकिन फिल्मों में ज्यादा व्यस्त होने के कारण वो नहीं कर पा रहे हैं।

इस साल भी उनकी दो फिल्में आ रही है।

दीवाली पर उनकी फिल्म रोबोट 2.0 रिलीज हो रही है। यह फिल्म उनकी ही सुपरहिट फिल्म रोबोट का दूसरा पार्ट है। रोबोट 2.0 में रजनीकांत के साथ बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार भी नजर आएंगे।

इसके बाद इसी साल उनकी एक और फिल्म आने वाली है। यह फिल्म मुम्बई पर आधारित है। पहले खबर थी कि यह फिल्म मुम्बई के स्मगलर हाजी मस्तान पर आधारित है लेकिन बाद में फिल्म के डायरेक्टर ने इससे इंकार कर दिया।

रजनीकांत ने इन दोनों फिल्मों के बाद अगले साल 2018 से राजनीति में कदम रखने का प्लान बना रहे हैं।

उधर फिल्म अभिनेता कमाल हसन काफी समय से राजनीति पार्टी पार्टी बनाने के लिए सुर्खियों में है। रजनीकांत के राजनीति में कदम रखने की घोषणा के बाद उन्होंने रजनीकांत के साथ काम करने की घोषणा की है।

रजनीकांत के करीबी ने भी इस बात स्वीकार किया है कि कमाल और रजनीकांत दोनों एक साथ काम कर सकते हैं।

रजनीकांत राजनीति में आने की घोषणा के बाद  से तमिलनाडु की राजनीति में उनके इस कदम का स्वागत होना शुरु हो गया है। रजनीकांत की छवि के कारण लगभग वहां की सभी राजनीतिक पार्टियों ने भी उनके लिए दिल खोल दिया है। रजनीकांत किसी पार्टी को चुनते हैं या फिर खुद पार्टी बनाते हैं इसका फैसला उन्हें ही करना है।

Yasir Arfat

Share
Published by
Yasir Arfat

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago