भारत

मुंबई में नेताओं ने वोट के बदले जनता को दी ये नायाब चीज !

वोट के बदले – मुंबई शहर की बात ही कुछ और है।

यहां रहने वाले लोगों के पास सारी सुख-सुविधाएं हैं और सबसे खास बात तो ये है कि यहां पर बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्‍टार का घर है। मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाता है और यहीं से पूरे देश की अर्थव्‍यवस्‍था ऑपरेट होती है।

अगर आप कभी मुंबई गए हैं तो आपने भी देखा होगा कि मुंबई नगरी बाकी शहरों से कितनी अलग है। समुद्र, जुहू बीच, चौपाटी, गेटवे ऑफ इंडिया तो जैसे मुंबई की शान हैं लेकिन कुछ चीज़ें और भी हैं जो आज मुंबई की पहचान बन चुकी हैं और वो हैं मुंबई की सड़के।

जी हां, मुंबई के लोग यहां की सड़कों से बड़ा परेशान हैं और आज इस पोस्‍ट के ज़रिए हम आपको मुंबई की सड़कों और राजनेताओं के प्रेम से रूबरू करवाने वाले हैं।

वोट के बदले – सड़कों और नेताओं का प्‍यार

हमारे देश में हमेशा जनता ही अपना नेता चुनती है लेकिन मुंबई की सड़कों की हालत देखकर आपको इस बात पर शक होगा। जी हां, यहां की सड़कों पर गाड़ी चलाना शायद सबसे खराब अनुभव में से एक होगा। ना जाने मुंबई के नेताओं को इन गड्ढों भरी सड़कों से क्‍या प्‍यार है जो इन्‍हें ठीक नहीं करवाया जाता है। वोट के बदले दी हुई gift है !

बारिश में मुंबई हुई बेहाल

बारिश में हम इंसानों का मन झूम उठता है लेकिन देश की आर्थिक राजधानी डगमगा जाती है।

जी हां, इस शहर में बारिश से लड़ने के लिए कोई तैयारी नहीं है। बारिश के मौसम में यहां इतना पानी भर जाता है कि घरों तक पहुंच जाता है। लोग अपने ऑफिस और स्‍कूल चलकर नहीं बल्कि तैरकर जाते हैं। हम आपको मुंबई की सड़कों की कुछ तस्‍वीरें दिखा रहे हैं जिन्‍हें देखकर आप खुद समझ जाएंगें कि मुंबई के लोग कैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं।

मॉनसून के दौरान मुंबई की सड़कों के सारे राज़ खुल जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस बार तो हाल और भी भयंकर था। सड़क के गड्ढों के चक्‍कर में एक इंसान की जान ही चली गई।

मीडिया या दुनिया से इसकी सच्‍चई छिपी नहीं है और ना ही यहां के नेताओं की मक्‍कारी को छिपाया जा सकता है।

इन सड़कों को देखकर लगता है कि इस बार शायद बीएमसी यहां नांव चलाने की तैयारी कर रही है। ऐसा हुआ तो मुंबई बड़ा मशहूर टूरिस्‍ट प्‍लेस बन जाएगा।

मुंबई ही नहीं देश के कई नामी शहरों में बारिश के बाद कुछ ऐसा ही नज़ारा होता है।

ये तस्‍वीरें देखकर तो मन में एक ही सवाल आता है कि सड़कों में गड्ढे हैं या फिर गड्ढों में सड़कें ?

नेताओं ने खड्डे दिये है वोट के बदले – दोस्‍तों, आपका मन भी इन तस्‍वीरों को देखकर खींझ उठा होगा कि आखिर देश के नेता कर क्‍या रहे हैं। तो आपको बता दूं कि देश के नेता हमारे खून पसीने का पैसा बटोर रहे हैं और सरकारी पैसे पर अय्याशी कर रहे हैं। उन्‍हें सरकार ने मुफ्त का पैसा, गाड़ी और घर दे रखा है और इसी में वो मस्‍त हैं। वो लोग ये भूल चुके हैं कि उन्‍हें ये सब क्‍यों दिया गया है।

इस बारे में आपकी क्‍या राय है ?

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago