विशेष

गूगल के मैप पर आपको नहीं मिलेगी इन देशों की ये जगहें !

जगहें जो गूगल मैप पर नहीं है – ऐसा मानना है कि गूगल मैप पर दुनियाभर की सारी जगहों के नक्‍शे और रूट मिल जाते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ ऐसी भी जगहें हैं जो गूगल मैप से बाहर हैं।

जी हां, आज हम आपको बता रहे है जगहें जो गूगल मैप पर नहीं है – ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं जिनका नाम गूगल मैप पर सर्च करने पर कुछ नज़र नहीं आता है।

जगहें जो गूगल मैप पर नहीं है –

1 – वोल्‍कल एयरबेस नीदरलैंड

नीदरलैंड की इस जगह को गूगल मैप पर पूरी तरह से अदृश्‍य कर दिया गया है। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जाता है।

2 – रोसेस स्‍पेन

ये जगह अमेरिका के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण है। यहां पर अमेरिकी एयरफोर्स के 875 में एयरक्राफ्ट कंट्रोल और वायर एयरक्राफ्ट कंट्रोल और वार्निंग स्‍कॉर्ड्रन है। इस वजह से इस जगह को गूगल मैप से हटा दिया गया है। गूगल मैप पर ये जगह काली कर दी गई है।

3 – नेशनल सिक्‍योरिटी ब्‍यूरो, चीन ताईवान

इस जगह को चीन का राष्‍ट्रीय सुरक्षा हेडक्‍वार्टर कहा जाता है। यहां पर चीन की मुख्‍य इंटेलिजेंस गैदरिंग संस्‍था कार्य करती है। इस कारण गूगल मैप से चीन की इस जगह को हटा दिया गया है।

4 – इज़रायल ज़ूम व्‍यू

इज़रायल के मैप में एरियल व्‍यू पर जूम का ऑप्‍शन नहीं दिया गया है। जबकि दूसरे देशों में जूम इन करते ही वहां की तस्‍वीरें साफ दिखाई दे जाती हैं।

5 – नाटो एयरबेस गेल्‍सेंकिर्चन

इस एयरबेस को गूगल मैप पर ब्‍लॉक कर दिया गया है लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के बिग मैप पर आप इसे देख सकते हैं।

6 – हेलीपोर्ट दे कार्टागेना स्‍पेन

इस लोकेशन को काफी खूफिया रखा गया गहै। इसकी जानकारी बहुत ही कम लोगों को है। मैप में देखने पर यह जगह एक मैदान जैसी दिखती है लेकिन गूगल ने इसे ब्‍लर कर दिया है। इसके बारे में स्‍पेन की सरकार भी जिक्र नहीं करती है।

7 – यू.एस मेक्सिको बॉर्डर

कहा जाता है कि सुरक्षा कारणों के चलते इस जगह को भी गूगल मैप पर अदृश्‍य कर दिया गया है। गूगल मैप पर इसे रेगिस्‍तान के रूप में दिखाया जाता है।

ये जगहें जो गूगल मैप पर नहीं है – अब तो आपको पता ही चल गया होगा गूगल पर भी सब कुछ नहीं मिलता है। जगहों के अलावा भी और भी कई चीज़ें हैं जो गूगल की पहुंच से बाहर होंगीं।

Namrata Shastri

Share
Published by
Namrata Shastri

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

3 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago