ENG | HINDI

ये हैं दुनिया के 5 सबसे कम सोने वाले सफल इंसान

कम सोने वाले इंसान

कम सोने वाले इंसान – सेहत विशेषज्ञों की मानें तो स्‍वस्‍थ रहने के लिए हर इंसान को 8 घंटे की नींद जरूरी होती है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको कई बीमारियां घेर सकती हैं लेकिन आपको बता दें कि आपकी ये आदत आपको सफल भी बना सकती है।

जी हां, जो लोग बुद्धिमान होते हैं वो कम नींद लेते हैं।

आपको बता दें कि इस दुनिया का सबसे बुद्धिमान इंसान अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन दिन में सिर्फ 2 घंटे ही सोते थे।

चलिए आइंस्‍टीन की बात तो बहुत पुरानी हो गई, उन लोगों की बात करते हैं कम सोने वाले इंसान की – जो आज भी बहुत कम नींद लेते हैं और इस वजह से सफलता के मुकाम तक पहुंच पाए हैं।

कम सोने वाले इंसान –

जैक डोरसे

जिस प्‍लेटफॉर्म से आप पूरी दुनिया तक अपने विचार पहुंचाते हैं उस ट्विटर के फाउंडर और मालिक जैक डोरसे रोज़ 8 से 10 घंटे ट्विटर पर काम करते हैं। उनकी नींद की बात करें तो वो बस 5 घंटे की नींद ही लेते हैं।

बिल गेट्स

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक हैं। वो अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अमीरी के लिए मशहूर हैं। इनकी नींद की बात करें तो ये बस 6 घंटे ही सोते हैं।

शाहरुख खान

अगर अपने दम पर सफलता और पैसा हासिल करने की बात करें तो इसमें शाहरुख खान का नाम भी आता है। भारत के सुपरस्‍टार्स की लिस्‍ट में शामिल शाहरुख खान हमेशा से ही बहुत मेहनती रहे हैं। शाहरुख की कमाई का बड़ा हिस्‍सा फिल्‍में नहीं बल्कि उनका साइड बिजनेस है। अपने एक इंटरव्‍यू में शाहरुख खान ने खुद बताया था कि वो सिर्फ 3 से 4 घंटे की नींद लेते हैं।

मार्क जुकरबर्ग

पूरी दुनिया को अपने फेसबुक से एक ही प्‍लेटफॉर्म पर लाकर खड़ा करने वाले मार्क जुकरबर्ग भी दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में गिने जाते हैं। इन्‍हीं की बदौलत आपको फेसबुक नसीब हो पाया है। बाकी सफल लोगों की तरह मार्क जुकरबर्ग भी दिन में बस 5 घंटे की नींद ही लेते हैं।

नरेंद्र मोदी

भारत की ओर से सबसे सफल इंसानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी आता है।

नरेंद्र मोदी ने अपनी पूरी लाइफ में बहुत मेहनत और संघर्ष किया है और ये शायद उसी का नतीजा है कि आज वो देश के प्रधानमंत्री के पद तक पहुंच पाए हैं। आप जानते ही होंगें कि एक समय पर मोदी जी चाय बेचा करते थे और वहां से लेकर पीएम बनने तक का उनका सफर आसान नहीं रहा है। पीएम मोदी भी बस 4 से 5 घंटे ही सोते हैं।

 तो दोस्‍तों, ये है कम सोने वाले इंसान जो काम ज्‍यादा करते हैं। इनकी शायद यही आदत इन्‍हें सफल बनाने में मददगार साबित हुई है वरना अगर ये भी सोते रहते है तो शायद आज अपनी मेहनत से इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते। अगर आपको भी अपनी लाइफ में कुछ कर दिखाना है तो आपको भी अपने सपनों को इतना बुलंद करना है कि वो आपको ज्‍यादा सोने ना दें लेकिन आप ये बात भी ना भूलें कि सेहत के लिए पर्याप्‍त नींद लेना बहुत जरूरी है और इसके बिना आप बीमार भी पड़ सकते हैं।