विशेष

पाक के इन अजीब कानूनों की वजह से उड़ता है उनका मजाक

पाक के अजीब कानून – भारत से दुश्‍मनी को लेकर पाकिस्‍तान अकसर सुर्खियों में बना रहता है।

पड़ोसी देश पाकिस्‍तान की नापाक हरकतों के साथ उसके कानून भी दुनिया की नज़र में आते रहते हैं। इस देश में इतने बेमतलब और अजीब कानून बने हुए हैं कि इनकी वजह से पाक का मज़ाक उड़ता रहता है।

आज हम आपको पाक के अजीब कानून के बारे में बताने जा रहे हैं।

पाक के अजीब कानून –

  • पाकिस्‍तान के नागरिकों को इज़रायल जाने की इजाजत नहीं है। पाकिस्‍तान ने इज़रायल को एक देश के रूप में मान्‍यता नहीं दी है। इस वजह से इन  दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के डिप्‍लोमेटिक रिलेशन नहीं है।
  • हुदूद ऑर्डिनेंस के तहत पाक में लोगों को गर्लर्फेंड के साथ रहने की मनाही है। यहां पर लिव इन रिलेशन जैसा कोई कॉन्‍सेप्‍ट नहीं है। इस पर रोक के लिए 1977 में ही कानून बना दिया गया था।

  • अगर किसी स्‍टूडेंट की पढ़ाई पर साल में 2 लाख से ज्‍यादा का खर्च आता है तो उसे 5 प्रतिशत टैक्‍स भरना पड़ता है।
  • पाक सरकार ने एक साइबर बिल पास किया था जिसमें अगर आप सीएम या फिर किसी गवर्नमेंट ऑफिशियल का मज़ाक उडाते हैं तो आपको सज़ा हो सकती है और जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। इस कानून के बावजूद पाक के न्‍यूज़ चैनल्‍स पर नेताओं की खिल्‍ली उड़ती रहती है। यहां पर सिर्फ आर्मी का मज़ाक नहीं उड़ाया जाता है।
  • पाक में किसी की परमिशन के बिना उसका फोन छूना इलीगल है। इसके लिए आपको 6 महीने की जेल हो सकती है।
  • भारत में जहां स्‍पैम मैसेज की झड़ी लगी रहती है वहीं पाक में स्‍पैम मैसेज भेजने पर 10 लाख रुपए का जुर्माना देना पड़ता है।

  • पाक में कुछ अरबी शब्‍दों जैसे अल्‍लाह, मस्जिद, रसूल या नबी का अंग्रेजी अनुवाद करना भी इलीगल माना जाता है।
  • पाकिस्‍तान में ये जो नियम-कानून बनाए गए हैं बिलकुल बेतुके से लगते हैं। पाक में मदरसों के अंदर छोटे बच्‍चों को हथियार चलाना सिखाया जाता है बल्कि भारत में बच्‍चों को भगवान का रूप माना जाता है। पाकिस्‍तान में महिलाओं के साथ-साथ बच्‍चों की स्थिति भी बहुत खराब है। वहां पर उनके अधिकारों का हनन कर उन्‍हें अच्‍छी तालीम से वंचित कर दिया जाता है। कई जगहों पर तो आंतकी तालीम भी दी जाती है।

चूंकि, पाकिस्‍तान एक इस्‍लामिक देश है इसलिए वहां पर मर्दों को एक से ज्‍यादा विवाह करने की छूट है और वहां पर तीन तलाक भी खूब जोरो से चलता है जबकि हाल ही में महिलाओं के विरोध पर भारत में तीन तलाक को बैन कर दिया गया है। इस तीन तलाक की वजह से ना जाने कितने ही घर उजड़ गए और कितने ही बच्‍चे अनाथ हो गए। पाक में भी भी ये सिलसिला जारी है।

ये है पाक के अजीब कानून –  पाकिस्‍तान को इन मुद्दों पर कानून बनाने के बारे में सोचना चाहिए। हालांकि, जब से से देश बना है तभी से ये बस बेतुके कामों में ही लगा रहता है। जमीनी रूप से विकास करना शायद पाक भूल गया है। इस देश को अब आतंकवादियों को समर्थन देने वाले देश के रूप में घोषित किए जाने की मांग उठ रही है।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago