ENG | HINDI

हमारे एक रुपये की कीमत यहां के 300 रुपये से भी अधिक है, इन देशों में आप अमीर महसूस करेंगे

एक रुपये की कीमत

एक रुपये की कीमत – आए दिन खबरों में डॉलर की कीमत रुपए की तुलना में बढ़ती नजर आती है।

वर्तमान में 1$ की कीमत 68.61₹ के बराबर है। डॉलर को देखकर तो यही लगता है कि हमारा रुपया बड़ा कमजोर है।

कोई कहता है कि अमेरिका में जाकर इतने लाख रुपए कमा रहा है तो सुनकर अच्छा लगता है। मगर जब उसकी कमाई को डॉलर में बदलकर देखो तो पता चलता है कि उसकी सैलरी कुछ हजार डॉलर ही है।

यदि हम अमेरिका में भारतीय नोटों की गड्डी लेकर घूमने जाए तो डॉलर में कन्वर्ट होने के बाद गिनती के नोट ही रह जाते हैं और यह देखकर बहुत दुःख होता है। लेकिन सभी देशों में अमेरिका की तरह नहीं होता है। कुछ ऐसे भी देश है, जिनकी करेंसी भारत से कमजोर है। इतनी कमजोर कि वहां हमारा एक रुपया 200-300 रुपए के बराबर बन जाता है। सोचिये वहां हम कुछ हजार रुपए ले जाएंगे तो वो लाख में बदल जाएंगे।

तो चलिए पता लगाते हैं एक रुपये की कीमत, कौन से हैं वो देश –

एक रुपये की कीमत –

१  वियतनाम

एक रुपये की कीमत

वियतनाम एशिया का ही एक देश है। यह देश अपने समुद्र तटों, नदियों, बौद्ध मठों व शहरों की चहल-पहल के लिए जाना जाता है। यहां आपको फ्रेश बियर बहुत कम दाम में पीने को मिल जाएगी। यहां की करेंसी डाँग है और 336 डाँग मिलकर 1 रुपया बना पाते हैं। एक अच्छी बात यह भी है कि इंडियन सिटीजन्स को ऑनलाइन वीसा मिल जाता है।

२  साओ टोमे एंड प्रिंसिपे

एक रुपये की कीमत

यह अफ्रीका के पश्चिम तट पर बसा द्वीप समूह है। एमरल्ड रेनफॉरेस्ट, मछलीपालन और ज्वालामुखियों वाला यह देश विकसित हो रहा ईको-टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां के 306 डोबरा से मिलकर हमारा 1 रुपया बनता है। यहां के लोकल मार्केट में आपको कई सस्ती चीजें मिलेंगी।

३  इंडोनेशिया

एक रुपये की कीमत

इंडोनेशिया हजार से भी अधिक द्वीपों के समूह से बना देश है। इस देश में अलग-अलग भाषा बोलने वाले सैकड़ों जातीय समूह रहते हैं। इंडोनेशिया अपने हाथियों, वनमानुष और बाघ के जंगलों व ज्वालामुखियों के लिए मशहूर है। इंडोनेशिया में 1 रुपया 210 Rupiah के बराबर होता है।

४  लाओस

एक रुपये की कीमत

लाओस पर्यटकों के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां शानदार ऐतिहासिक स्मारक व मनमोहक नजारे आकर्षण का केंद्र है। लाओस में आपको कई प्राचीन बौद्ध मठ भी देखने को मिलेंगे। लाओस की करेंसी ‘Kip’ है। 123 Kip मिलकर 1 रुपया बनाते हैं।

५  पैराग्वे

एक रुपये की कीमत

यह अमेरिकन देश अपने खूबसूरत लैंडस्केप्स के लिए जाना जाता है। यदि आपको धमाचौकड़ी बहुत पसंद है तो पैराग्वे में आपको फुलऑन एन्जॉय करने का मौका मिलेगा। यहां आप बहुत कम रेट्स में वाटरफॉल रैपेलिंग, रिवर राफ्टिंग जैसे आउटडोर एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। यहां 1 रुपया 82.73 Guarani के बराबर होता है।

ये है दुसरे देशों में एक रुपये की कीमत – अगर आप विदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बेहतर रहेगा कि उन देशों को चुनाव किया जाए, जहां आपकी जेब पर ज्यादा भार ना पड़े। इन देशों में आपके मनोरंजन के लिए कई सारे साधन भी मौजूद है